Get App

Gold Silver Price Today: दिवाली से पहले सोने की बढ़ी चमक, 22 कैरेट सोना 46,000 रुपये के पार

Gold Silver Price Today 30 September 2022: एक्सपर्ट ग्राहकों को गोल्ड ज्वैलरी खरीदने के लिए रूकने की सलाह दे रहे हैं। अगर एक्सपर्ट की माने तो सोना दिवाली तक 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेन्ज में आ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2022 पर 1:38 PM
Gold Silver Price Today: दिवाली से पहले सोने की बढ़ी चमक, 22 कैरेट सोना 46,000 रुपये के पार
सोने के भाव में आज फिर आई तेजी।

Gold Silver Price Today 30 September 2022: नवरात्रि के पांचवें दिन ज्वैलरी बाजार में सोने ने एर बार फिर छलांग लगाई। सोने का भाव बुलियन मार्केट में 50,300 के पार चला गया है। स्पॉट मार्केट में गोल्ड में 359 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। वहीं, चांदी 56,000 रुपये के पार चली गई है। एक्सपर्ट ग्राहकों को गोल्ड ज्वैलरी खरीदने के लिए रूकने की सलाह दे रहे हैं। अगर एक्सपर्ट की माने तो सोना दिवाली तक 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेन्ज में आ सकता है।

दिवाली तक कम होंगे दाम

ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम के ग्राहकों को सलाह दी कि अगर बायर्स गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उन्हें महीने के अंत या नवंबर तक इंतजार करना चाहिए। अगर वह रूक सकते हैं तो उन्हें जरूर करना चाहिए क्योंकि तब सोने का भाव स्पॉट मार्केट में 48,000 रुपये तक आ सकता है। उन्होंने कहा कि अभी दाम 50,300 रुपये के आसपास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल और घरेलू मार्केट में कोई भी फैक्टर सोने की कीमतों को बढ़ाने में मदद नहीं कर रहे हैं। फेस्टिवल में डिमांड बढ़ेगी लेकिन इंटरनेशनल कारणों की वजह से दाम नहीं बढ़ेंगे।

एक्सपर्ट ने दी करेक्शन पर खरीदने की सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें