Get App

Gold-Silver Price: सोने और चांदी में अगले हफ्ते आ सकती है तेज गिरावट, इस कारण घट सकती हैं कीमतें

Gold-Silver Prices: सोने और चांदी की कीमतों पर अगले हफ्ते दबाव देखने को मिल सकता है। इसकी बड़ी वजह जनवरी महीने में होने वाला ब्लूमबर्ग कमोडिटी इंडेक्स (BCOM) का सालाना री-बैलेंसिंग प्रोसेस माना जा रहा है। डॉएचे बैंक के एनालिस्ट्स माइकल हसुए ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में कहा कि सोने और चांदी में अगले हफ्ते इस री-बैलेंसिंग के चलते तेज बिकवाली दिख सकती है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 6:39 PM
Gold-Silver Price: सोने और चांदी में अगले हफ्ते आ सकती है तेज गिरावट, इस कारण घट सकती हैं कीमतें
Gold-Silver Prices: ब्लूमबर्ग कमोडिटी इंडेक्स (BCOM) में री-बैलेंसिंग प्रक्रिया 9 से 15 जनवरी के बीच होगी

Gold-Silver Prices: सोने और चांदी की कीमतों पर अगले हफ्ते दबाव देखने को मिल सकता है। इसकी बड़ी वजह जनवरी महीने में होने वाला ब्लूमबर्ग कमोडिटी इंडेक्स (BCOM) का सालाना री-बैलेंसिंग प्रोसेस माना जा रहा है। डॉएचे बैंक के एनालिस्ट्स माइकल हसुए ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में कहा कि सोने और चांदी में अगले हफ्ते इस री-बैलेंसिंग के चलते तेज बिकवाली दिख सकती है।

माइकल हसुए के मुताबिक, यह री-बैलेंसिंग प्रक्रिया 9 से 15 जनवरी के बीच होगी। इस दौरान इंडेक्स से जुड़ी फंड फ्लो गतिविधियां सोने और चांदी दोनों पर नेगेटिव असर डाल सकती हैं। उन्होंने कहा कि गोल्ड, सिल्वर और एल्युमिनियम ऐसे कमोडिटीज हैं जिन पर इस प्रक्रिया का दबाव पड़ने की संभावना है। वहीं कोको, कच्चा तेल, नेचुरल गैस और गैस ऑयल जैसे कमोडिटीज को इससे फायदा मिल सकता है।

क्यों पड़ता है री-बैलेंसिंग का असर

ब्लूमबर्ग कमोडिटी इंडेक्स (BCM) में एक नियम है कि किसी भी एक कमोडिटी का वेटेज 15% से ज्यादा नहीं हो सकता, ताकि इंडेक्स में विविधता बनी रहे। इसी नियम के चलते इस बार सोने का वेटेज घटाया जा रहा है। फिलहाल गोल्ड का वेटेज करीब 20.4% है, जिसे घटाकर 14.9% के आसपास लाया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें