सोने चांदी के भाव आज : MCX में गोल्ड फ्यूचर्स चढ़ा, विदेश में भी सोना मजबूत

Aaj ka sone ka bhav : कमोडिटी एक्सचेंज MCX में दोपहर 1 बजे सोने का भाव 78 रुपये यानी 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 59,145 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 24 जुलाई को एमसीएक्स में सोने का भाव 59,076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स दोनों में ही गिरावट देखने को मिली थी

अपडेटेड Jul 25, 2023 पर 1:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Aaj ka sone ka bhav : विदेशी बाजार में सोने का भाव (गोल्ड फ्यूचर्स) 1.5 डॉलर यानी 0.08 फीसदी की मजबूती के साथ 1,963.70 डॉलर प्रति औंस था।

गोल्ड (Gold) के भाव में 25 जुलाई को तेजी देखने को मिली। कमोडिटी एक्सचेंज MCX में दोपहर 1 बजे सोने का भाव 78 रुपये यानी 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 59,145 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 24 जुलाई को एमसीएक्स में सोने का भाव 59,076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स दोनों में ही गिरावट देखने को मिली थी। सिल्वर फ्यूचर्स तो 24 जुलाई को 1.15 फीसदी तक गिरा था। विदेशी बाजार में सोने का भाव (गोल्ड फ्यूचर्स) 1.5 डॉलर यानी 0.08 फीसदी की मजबूती के साथ 1,963.70 डॉलर प्रति औंस था। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की दो दिन की बैठक शुरू होने जा रही है। इसके नतीजें इंडिया में 26 जुलाई की देर रात तक आएंगे। इंटरेस्ट रेट्स पर फेडरल रिजर्व के फैसले का असर सोने की कीमतों पर देखने को मिलेगा।

एक्सपर्ट की राय

ब्रोकरेज फर्म IIFL के कमोडिटी एनालिस्ट अनुज गुप्ता ने कहा कि मार्केट की नजरें इंटरेस्ट रेट्स को लेकर फेडरल रिजर्व की FOMC के फैसले पर लगी हैं। उन्होंने गोल्ड में बिकवाली की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सोने के लिए 58,000 पर सपोर्ट है। इसके टूटने पर सोने के 58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सपोर्ट मिलेगा। तेजी की स्थिति में सोने के लिए पहला रेसिस्सेंटेस 59,300 रुपये पर है। अगर यह इस लेवल को पार कर जाता है तो इसे अगला रेसिस्टेंस 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सोने में 59,300-59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिकवाली की जा सकती है। इसके लिए स्टॉपलॉस 59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर लगाना होगा। टारगेट 58,800-58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम होगा।


इस साल सोने ने दिया 7.46 फीसदी रिटर्न

एमसीएक्स में गोल्ड जुलाई में 1.54 फीसदी यानी 898 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ चुका है। इस साल अब तक सोने में 7.46 फीसदी यानी 4,101 रुपये की मजबूती आई है। जुलाई में चांदी 5.48 फीसदी यानी 4,088 रुपये चढ़ी है। इस साल चांदी में 6.83 फीसदी यानी 4,738 रुपये की मजबूती आई है।

घरेलू सर्राफा बाजार में गिरा था सोना

सोने में 24 जुलाई को गिरावट आई थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये गिरकर 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसकी वजह विदेश में सोने की कीमतों पर दबाव था। चांदी में भी 200 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी। यह 77,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड में ट्रेडिंग वॉल्यूम कम है। कीमतें भी सीमित दायरे में चढ़ और उतर रही हैं। इसकी वजह यह है कि इनवेस्टर्स फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले किसी तरह का दांव नहीं लगाना चाहते।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।