Gold Silver Price Today 3rd November 2022: सोने-चांदी का भाव आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को गिरावट आई। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 50,400 रुपये के आसपास आ गया है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव में 423 रुपये की गिरावट रही। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 46,167 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। शादी का सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है क्योंकि गोल्ड अभी भी अपने पीक से 6,000 रुपये कम पर कारोबार कर रहा है।
