Get App

सोने चांदी के भाव आज : एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स में गिरावट, विदेशी बाजार में भी सोने में कमजोरी

Aaj ka sone ka bhav : कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर 31 जुलाई को सोने का भाव (Gold Futures) 12:44 बजे 224 रुपये यानी 0.38 फीसदी गिरकर 59,210 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 29 जुलाई को एमसीएक्स में सोने का बंद भाव 59,427 रुपये प्रति 10 ग्राम था। विदेशी बाजार में भी गोल्ड में कमजोरी देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2023 पर 1:36 PM
सोने चांदी के भाव आज : एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स में गिरावट, विदेशी बाजार में भी सोने में कमजोरी
Aaj ka sone ka bhav : विदेशी बाजार में सोने का भाव (गोल्ड फ्यूचर्स) 4.40 डॉलर यानी 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,956 डॉलर प्रति औंस था। सिल्वर फ्यूचर्स 0.040 फीसदी गिरकर 24.45 डॉलर प्रति औंस था।

Aaj ka sone ka bhav : हफ्ते के पहले दिन सोने (Gold) पर दबाव देखने को मिला। कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर 31 जुलाई को सोने का भाव (Gold Futures) 12:44 बजे 224 रुपये यानी 0.38 फीसदी गिरकर 59,210 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 28 जुलाई को एमसीएक्स में सोने का बंद भाव 59,427 रुपये प्रति 10 ग्राम था। विदेशी बाजार में भी गोल्ड में कमजोरी देखने को मिली। सोने का भाव (गोल्ड फ्यूचर्स) 4.40 डॉलर यानी 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,956 डॉलर प्रति औंस था। सिल्वर फ्यूचर्स 0.040 फीसदी गिरकर 24.45 डॉलर प्रति औंस था। एनालिस्ट्स का कहना है कि इनवेस्टर्स और ट्रेडर्स बुलियन फ्यूचर्स खरीदने के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि इनकी कीमतें सीमित दायरे में रहने का अनुमान है।

एक्सपर्ट की सलाह

ब्रोकरेज फर्म IIFL के कमोडिटी एनालिस्ट अनुज गुप्ता ने तेजी की स्थिति में गोल्ड में निवेश करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते गोल्ड की कीमतें तेजी के साथ बंद हुई थीं। यह 0.20 फीसदी चढ़कर 59,427 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुप्ता ने कहा कि गोल्ड के लिए 59,400 रुपये पर सपोर्ट है। इस लेवल के नीचे जाने पर गोल्ड को 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सपोर्ट मिलेगा। सोने के लिए रेसिस्टेंस 60,200 रुपये पर है। इसे पार कर जाने के बाद नेक्स्ट रेसिस्टेंस 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। सोने में तेजी की स्थिति में करीब 59,300-59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए स्टॉपलॉस 59,000 रुपये होगा। टारगेट प्राइस 60,000-60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें