Get App

Gold Price: सोने के दाम में आज फिर आई बड़ी गिरावट, 46500 के नीचे आया 10 ग्राम Gold का भाव

Gold Silver Price Today 16th September 2021: सोने की कीमतों में आज फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 17, 2021 पर 4:33 PM
Gold Price: सोने के दाम में आज फिर आई बड़ी गिरावट, 46500 के नीचे आया 10 ग्राम Gold का भाव

Gold Silver Price Today 16th September 2021: सोने की कीमतों में आज फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। बुलियन मार्केट में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 46,500 रुपये के नीचे आ गया। 10 ग्राम गोल्ड का रेट 324 रुपये गिरकर 46839 रुपये पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली है। चांदी का रेट 1,195 रुपये गिरकर 61,063 रुपये रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने आज के सोने चांदी के रेट जारी कर दिये हैं।

 

MCX में भी गिरा गोल्ड का रेट

गोल्ड और सिल्वर के रेट्स में शुक्रवार को डोमेस्टिक मार्केट में कमजोर शुरुआत हुई। पिछले सेशन में इन दोनों कीमती मेटल्स में बड़ी गिरावट आई थी। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स कुछ गिरकर 46,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,233 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। पिछले सेशन में गोल्ड 807 रुपये या 1.7 प्रतिशत और सिल्वर 2,150 रुपये या 3.5 प्रतिशत नीचे रहा था।
 

 

IBJA पर आज ये रहा सोने और चांदी का भाव..
 

मेटल 17 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 16 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

 

Gold 999 (24 कैरेट) 46333 46657 -324
Gold 995 (23 कैरेट) 46147 46470 -323
Gold 916 (22 कैरेट) 42441 42738 -297
Gold 750 (18 कैरेट) 34750 34993 -243
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27105 27294 -243
Silver 999 61063 62258 -1,195

सब समाचार

+ और भी पढ़ें