Gold Silver Price Today 21 September 2022: ज्वैलरी बाजार में सोने का भाव 49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है। आज सोने और चांदी के भाव में तेजी आई। हालांकि, बीते एक हफ्ते में सोने के भाव में 1,500 रुपये का करेक्शन आया है लेकिन बीते 2 दिन इसमें तेजी रही है। अगर गोल्ड एक्सपर्ट की माने तो त्योहारों तक सोने का भाव 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है।
