Gold Silver Prices Today: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन फिसला सोना, चांदी 600 रुपये उछली

Gold Silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में 8 सितंबर को सोने की कीमत 2,150 रुपये गिरकर 1,58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में हल्की नरमी दिखी

अपडेटेड Sep 08, 2026 पर 7:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चांदी में 600 रुपये की तेजी दिखी, जिससे इसका भाव 2,41,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

Gold Silver Prices Today:  दिल्ली सर्राफा बाजार में 8 सितंबर को सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। चांदी में तेजी देखने को मिली। सोने की कीमत 2,150 रुपये गिरकर 1,58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने यह जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में हल्की नरमी दिखी।

चांदी की कीमतों में 600 रुपये का उछाल

चांदी में 600 रुपये की तेजी दिखी, जिससे इसका भाव 2,41,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले के लगातार दो सत्रों में चांदी की कीमतों में स्थिरता दिखी थी। चांदी 3 सितंबर को 5,000 रुपये चढ़कर 2,40,500 रुपये पर पहुंच गई थी। उसके बाद 4 और 7 सितंबर को कीमतों में स्थिरता दिखी थी।


डॉलर में कमजोरी से चांदी को मिला सपोर्ट

ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म लेमन में रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा, "सिल्वर में रिकवरी आ रही है, क्योंकि डॉलर में कमजोरी से इसे सपोर्ट मिल रहा है। इनवेस्टर्क की नजरें इस बीच अमेरिका में इनफ्लेशन के डेटा पर लगी हैं।" अगर महंगाई बढ़ती है तो अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है। फेड की बैठक 15 सितंबर को शुरू हो जाएगी। इसके नतीजे 16 सितंबर को आएंगे। अगर फेड इंटरेस्ट रेट बढ़ाता है तो इसका खराब असर सोने की कीमतों पर पड़ेगा।

क्रूड में उछाल से बुलियन पर दबाव

एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल की तरफ बढ़ रहा है। इससे महंगाई बढ़ने का डर है। महंगाई बढ़ने पर फेडरल रिजर्व सहित दूसरे केंद्रीय बैंक इंटरेस्ट रेट बढ़ाएंगे। इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर गोल्ड की चमक फीकी पड़ती है, जबकि घटने पर चमक बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें: High Return Stock: इस ज्वेलरी शेयर ने सिर्फ 6 महीने में चार गुना किया पैसा, आज लगा अपर सर्किट

जनवरी में सोने और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

इस साल जनवरी के आखिर में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। उसके बाद उनमें तेज गिरावट आई। इस साल फरवरी के अंत में अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद सोने और चांदी पर दबाव और बढ़ गया। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों में दोनों में रिकवरी दिखी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।