Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना लगातार तीसरे दिन गिरा, चांदी ₹2300 उछली

Gold Silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में 9 सितंबर को सोना 100 रुपये गिरकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमतों में उछाल दिखा। लगातार दूसरे चांदी की चमक बढ़ी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी दिखी

अपडेटेड Sep 09, 2026 पर 7:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,300 रुपये चढ़कर 2,43,400 रुपये प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई।

Gold Silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में 9 सितंबर को सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। इसकी वजह लोकल मार्केट में सोने की कमजोर मांग बताई जा रही है। सोना 100 रुपये गिरकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमतों में उछाल दिखा। लगातार दूसरे चांदी की चमक बढ़ी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी दिखी।

चांदी में 2300 रुपये का उछाल

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,300 रुपये चढ़कर 2,43,400 रुपये प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, "सोने की कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई हैं, क्योंकि अमेरिका में इनफ्लेशन का डेटा आने से पहले इनवेस्टर्स सावधानी बरत रहे हैं।"


क्रूड में उछाल ने बढ़ाई चिंता

उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल में लगातार उछाल ने चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि अगर क्रूड लंबे समय तक हाई लेवल पर बना रहता है तो महंगाई बढ़ेगी। इससे इंटरेस्ट रेट भी लंबे समय तक हाई लेवल पर बना रह सकता है। इसका खराब असर बुलियन की कीमतों पर पड़ेगा। इंटरेस्ट रेट बढ़ने के माहौल में सोने की चमक घट जाती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी दिखी। यह 1 फीसदी चढ़कर 4,399.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ 66.25 डॉलर प्रति औंस पर थी। अगले हफ्ते अमेरिकी केंद्रीय बैंक अपनी पॉलिसी का ऐलान करेगा। अगर 16 सितंबर को फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट बढ़ाता है तो इसका खराब असर सोने पर पड़ेगा। अगर वह इंटरेस्ट रेट में बदलाव नहीं करता है तो सोने की चमक बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Gold Return: सरकारी गोल्ड स्कीम ने निवेशकों को किया मालामाल, ₹1 लाख का निवेश बना ₹3.33 लाख!

11 सितंबर के अमेरिका में इनफ्लेशन डेटा पर नजर

अमेरिकी केंद्रीय बैंक के चेयरमैन केविन वॉर्श यह संकेत दे चुके हैं कि फिलहाल उनका फोकस इनफ्लेशन को कंट्रोल करने पर है। हालांकि, वह अगस्त में इनफ्लेशन के डेटा को देखने के बाद ही इस बारे में फैसला लेंगे। 11 सितंबर को अमेरिका में इनफ्लेशन के डेटा आने वाले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।