Gold-Silver Prices Today: सोने और चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या चल रहा है रेट

सोने और चांदी की कीमतों में देश और विदेश में नरमी दिखी है। सोने और चांदी में गिरावट की कई वजहें हैं। क्रूड ऑयल की कीमत ऊंची बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है। इससे अमेरिका सहित दुनियाभर में महंगाई बढ़ने का खतरा है

अपडेटेड May 16, 2026 पर 10:31 AM
Story continues below Advertisement
अमेरिका-ईरान में लड़ाई शुरू होने के बाद से गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है।

सोने और चांदी की कीमतों में 16 मई यानी शनिवार को गिरावट दिखी। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,44,740 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। इस रेट में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड में नरमी दिखी। यह 2.22 फीसदी गिरकर 4,574 डॉलर प्रति औंस चल रहा था। अमेरिका-ईरान में लड़ाई शुरू होने के बाद से गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है।

एमसीएक्स में भी गोल्ड फ्यूचर्स और सिल्वर फ्यूचर्स में गिरावट

कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में भी 15 मई को गोल्ड फ्यूचर्स और सिल्वर फ्यूचर्स बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। गोल्ड फ्यूचर्स 2.18 फीसदी यानी 3,528 रुपये गिरकर 1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सिल्वर फ्यूचर्स 6.83 फीसदी यानी 19,876 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 2,71,226 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। शनिवार और रविवार को एमसीएक्स में छुट्टी रहती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इसका भाव गिरकर 80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसका भाव 9.18 फीसदी की गिरावट के साथ 75.74 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।


सोने और चांदी में लगातार गिरावट की वजहें

सोने और चांदी में गिरावट की कई वजहें हैं। क्रूड ऑयल की कीमत ऊंची बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है। इससे अमेरिका सहित दुनियाभर में महंगाई बढ़ने का खतरा है। अमेरिका में महंगाई बढ़ने पर केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है। इंटरेस्ट रेट बढ़ने पर गोल्ड की चमक फीकी पड़ जाती है। दूसरा, डॉलर इंडेक्स में मजबूती है। डॉलर के मजबूत होने पर सोने की कीमतों पर खराब असर पड़ता है। इसकी वजह यह है कि इससे दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। इन वजहों से सोने और चांदी में लगातार गिरावट दिख रही है। 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से गोल्ड करीब 13 फीसदी गिर चुका है।

देश के प्रमुख शहरों में 16 मई को गोल्ड के भाव:

gold price

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, मजबूत डॉलर और प्रॉफिट बुकिंग से भाव गिरा; चेक करें लेटेस्ट रेट

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।