Get App

Gold Silver Price: गोल्ड हुआ महंगा लेकिन चांदी हुई सस्ती, जानें आज क्या रहा 24 से 18 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Silver Price Today 28th December 2022: सोने में आज भी तेजी जारी रही लेकिन चांदी में नरमी रही। सोने का भाव धीरे-धीर 55,000 रुपये की तरफ बढ़ रहा है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 54,687 रुपये पर आ गया। आज इसमें 48 रुपये की तेजी आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2022 पर 1:10 PM
Gold Silver Price: गोल्ड हुआ महंगा लेकिन चांदी हुई सस्ती, जानें आज क्या रहा 24 से 18 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold rates today: 55,000 रुपये के करीब आया सोने का भाव।

Gold Silver Price Today 28th December 2022: सोने में आज भी तेजी जारी रही लेकिन चांदी में नरमी रही। सोने का भाव धीरे-धीर 55,000 रुपये की तरफ बढ़ रहा है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 54,687 रुपये पर आ गया। आज इसमें 48 रुपये की तेजी आई। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का भाव 512 रुपये घटकर 68,256 रुपये पर आ गया। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी  गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो रेट चेक कर लें।

आज सिल्वर हुआ सस्ता लेकिन गोल्ड में रही तेजी

कल मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 54,639 रुपये पर बंद हुआ और आज गोल्ड 54,687 रुपये के दाम पर आ गया है। ऐसी उम्मीद है कि ये जल्द 55000 रुपये के आसपास आ सकता है। गोल्ड 48 रुपये चढ़ा। गोल्ड का अब तक का पीक 56,600 रुपये रहा है और ये अभी अपने पीक से करीब 2,000 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 44 रुपये महंगा होकर 50,093 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

IBJA पर आज 28 दिसंबर को सोने-चांदी का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें