Gold Silver Rate: 50 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी 100 रुपये हुई महंगी, चेक करें रेट

Gold Silver Rate: वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 50 रुपये गिरकर 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इस बारे में जानकारी दी

अपडेटेड Mar 15, 2024 पर 8:34 PM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: सोने के भाव में गिरावट आई।

है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 100 रुपये की तेजी के साथ 77,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 77,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,166 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर नीचे है।

गांधी ने कहा कि मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा प्रारंभिक मौद्रिक नीति ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें कमजोर होने से शुक्रवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई। गांधी ने कहा कि अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक आंकड़ा जारी होने के बाद बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में वृद्धि होने से कीमती धातु की कीमत पर भी असर पड़ा। हालांकि, चांदी 25.05 डॉलर प्रति औंस पर ऊंची बोली लगा रही थी, जबकि पिछले सत्र में यह 24.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।


इंदौर में सोने चांदी का भाव

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में शुक्रवार को‌ सोने के भाव में 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई।

सोना 65800 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 74100 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 825 रुपये प्रति ग्राम रही।

दिल्ली के इस इलाके में है अरबपतियों के घर, 600 करोड़ रुपये तक है घर की कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।