Gold Silver Price: खुशखबरी! आज गोल्ड का भाव रहा फ्लैट, शादी के सीजन में ग्राहकों को फायदा

Gold Silver Price Today 28th November 2022: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने का भाव फ्लैट रहा

अपडेटेड Nov 28, 2022 पर 2:55 PM
आज सोने का भाव रहा फ्लैट लेकिन चांदी हुई सस्ती।

Gold Silver Price Today 28th November 2022: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने का भाव फ्लैट रहा। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 13 रुपये चढ़ा। हालांकि, चांदी के रेट में नरमी नजर आई। एक किलोग्राम चांदी का रेट 384 रुपये कम होकर 61,445 रुपये के भाव पर आ गया। गोल्ड पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट के मुताबिक गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। गोल्ड में ऐसा ट्रेंड अगले एक महीने तक रहने वाला है।

घरेलू बाजार में गोल्ड रहा फ्लैट लेकिन चांदी हुई सस्ती

बीते शुक्रवार को को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 52,660 रुपये पर बंद हुआ था लेकिन आज 52,673 रुपये के लेवल पर आ गया। गोल्ड का पिछला  पीक 56,600 रुपये था। ये अभी अपने पीक से करीब 3,900 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 10 रुपये मंहगा होकर 48,289 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


IBJA पर आज सुबह 28 नवंबर को इतने पर खुला रेट

IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 52,600 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बीते शुक्रवार के बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 61,445 रुपये के रेट पर आ गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

मेटल 28 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 25 नवंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 52673 52660 13
Gold 995 (23 कैरेट) 52462 52449 13
Gold 916 (22 कैरेट) 48289 48273 10
Gold 750 (18 कैरेट) 39505 39495 10
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30814 30806 9
Silver 999 61445 Rs/Kg 61829 Rs/Kg -384 Rs/Kg

शादियों के कारण घरेलू बाजार में गोल्ड ज्वैलरी की बढ़ी डिमांड 

घरेलू बाजार यानी भारत में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। चांदनी चौक (Chandni Chowk) ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि शादी के सीजन के कारण गोल्ड की डिमांड में तेजी आई है। ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही है। एक लिमिट तक सोने में तेजी आने के बाद इसमें गिरावट आने लगती है।

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड में आ सकती है तेजी

गोल्ड की कीमतों में इंटरनेशनल मार्केट में उथल-पुथल जारी रहने वाला है। यूएस फेडरल रिजर्व अपनी ब्याज दरों में महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए एक बार फिर बढ़ोतरी कर सकता है। अगर खबरों की मानें तो फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। इसका सीधा असर सोने के दाम पर नजर आएगाष

रेलवे शेयरों का ड्रीम रन जारी, RVNL में 10% का अपर सर्किट, क्या आगे भी जारी रहेगी ये तेजी?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।