Gold Rate Today: देश के ज्यादातर शहरों में सोने का भाव 74,000 रुपये के पार कारोबार कर रहा है। भारत में दो ऐसे शहर हैं जहां सोने का भाव 75,000 रुपये के पार पहुंच गया है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव चेन्नई में 75,110 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में सोने का भाव 75,450 रुपये पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली में अभी गोल्ड रेट 74,390 रुपये पर है।
