Gold Silver Rates Today: देश और विदेश में सोने और चांदी को लगे पंख, इन तीन वजहों से आई तेजी

Gold Silver Rates Today: विदेश में स्पॉट गोल्ड 1.3 फीसदी के उछाल के साथ 4,177.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह 23 जून के बाद गोल्ड का सबसे हाई लेवल है। गोल्ड फ्यूचर्स (अगस्त डिलीवरी) भी 1.6 फीसदी की तेजी के साथ 4,190.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया

अपडेटेड Jul 03, 2026 पर 11:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस हफ्ते गोल्ड में 2.2 फीसदी की तेजी दिख रही है।

Gold Silver Rates Today: देश और विदेश में 3 जुलाई को सोने और चांदी को पंख लग गए। विदेश में स्पॉट गोल्ड 1.3 फीसदी के उछाल के साथ 4,177.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह 23 जून के बाद गोल्ड का सबसे हाई लेवल है। गोल्ड फ्यूचर्स (अगस्त डिलीवरी) भी 1.6 फीसदी की तेजी के साथ 4,190.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीते पांच हफ्तों में इस हफ्ते पहली बार गोल्ड में तेजी दिखी है। इस हफ्ते गोल्ड में 2.2 फीसदी की तेजी दिख रही है।

एमसीएक्स में गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स में उछाल

भारत में भी गोल्ड और सिल्वर में तेजी दिखी। कमोडिटी एक्सचेंज MCX में गोल्ड फ्यूचर्स 1.40 फीसदी यानी 2,035 रुपये चढ़कर 1,47,793 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। सिल्वर फ्यूचर्स 1.76 फीसदी यानी 4,026 रुपये के उछाल के साथ 2,33,262 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा था।


अमेरिका में नई नौकरियों के मौके अनुमान से कम

गोल्ड में तेजी की तीन बड़ी वजहें हैं। पहला अमेरिका में जून में नई नौकरियों के मौके उम्मीद से कम बने हैं। इससे केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के जल्द इंटरेस्ट रेट बढ़ाने की उम्मीद घटी है। अमेरिका में 2 जुलाई को नए रोजगार के मौके के डेटा आए। नई नौकरियों के मौके (कृषि छोड़कर) सिर्फ 57,000 बढ़े, जबकि रायटर्स के पोल में एनालिस्ट्स ने नई नौकरियों के 1,10,000 मौके बनने का अनुमान जताया था।

इस हफ्ते डॉलर इंडेक्स में दिख रही कमजोरी

गोल्ड में तेजी की दूसरी वजह अमेरिकी डॉलर में कमजोरी है। डॉलर इंडेक्स में इस हफ्ते कमजोरी दिखी है। इससे पहले डॉलर में मजबूती ने सोने पर दबाव बढ़ा दिया था। डॉलर के मजबूत होने से दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। इस वजह डॉलर के मजबूत होने पर सोने की चमक घट जाती है।

केंद्रीय बैंकों ने मई बढ़ाई गोल्ड की खरीदारी

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट से भी सोने को सपोर्ट मिला। काउंसिल ने कहा है कि केंद्रीय बैंकों ने फिर से गोल्ड को खरीदना शुरू कर दिया है। उन्होंने मई में काफी गोल्ड खरीदा। मई में ऑफिशियल गोल्ड रिजर्व में 41 टन की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले 1-2 सालों में गोल्ड में आई बड़ी तेजी में केंद्रीय बैंकों की गोल्ड की खरीदारी का बड़ा हाथ है।

यह भी पढ़ें: Silver Price Today: आज क्या है चांदी कीमत? दिल्ली, मुंबई समेत जानें अपने शहर का रेट

रिकॉर्ड ऊंचाई से 28 फीसदी गिरा है सोना

इस साल जनवरी के आखिर में गोल्ड की कीमतें करीब 5600 डॉलर प्रति औंस की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। उसके बाद से कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। रिकॉर्ड ऊंचाई से सोना करीब 28 फीसदी गिर चुका है। जून में सोने में करीब 14 फीसदी गिरावट आई। फरवरी के अंत में अमेरिका-ईरान के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद बुलियन यानी गोल्ड और चांदी में गिरावट आई थी। हालांकि, अब मध्यपूर्व में टेंशन कम हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।