गोल्ड 14 फरवरी को 87,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और मजबूत मांग की वजह से गोल्ड को सपोर्ट मिला। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 87,210 रुपये पर पहुंच गया। 22 कैरेट गोल्ड का भाव 79,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में भी गोल्ड फ्यूचर्स में तेजी देखने को मिली। गोल्ड फ्यूचर्स 0.57 फीसदी यानी 492 रुपये की तेजी के साथ 86,300 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था।
