Get App

पोस्ट ऑफिस खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब घर बैठे मिलेगी नई सर्विस

Post Office: अगर आपका पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट है, तो अब आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडिया पोस्ट ने ग्राहकों के लिए नई पर्सनलाइज्ड चेक बुक सर्विस शुरू कर दी है। अब चेक बुक पर खाताधारक का नाम, अकाउंट नंबर और IFSC पहले से प्रिंट होकर आएगा

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 14, 2026 पर 3:48 PM
पोस्ट ऑफिस खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब घर बैठे मिलेगी नई सर्विस
अगर आपका पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट है, तो अब आपके लिए बड़ी खुशखबरी है।

Post Office: अगर आपका पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट है, तो अब आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडिया पोस्ट ने ग्राहकों के लिए नई पर्सनलाइज्ड चेक बुक सर्विस शुरू कर दी है। अब चेक बुक पर खाताधारक का नाम, अकाउंट नंबर और IFSC पहले से प्रिंट होकर आएगा। इतना ही नहीं, यह चेक बुक सीधे आपके घर तक मुफ्त पहुंचाई जाएगी। इस नई सर्विस से पोस्ट ऑफिस ग्राहकों को बैंक जैसी लेटेस्ट सर्विस मिलेगी।

इंडिया पोस्ट ने पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट (POSA) धारकों के लिए एक नई सर्विस शुरू की है। अब ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड चेक बुक मिलेगी, जिसमें उनका नाम, अकाउंट नंबर और IFSC पहले से प्रिंट होगा। यह सर्विस 8 मई 2026 से लागू हो गई है। इससे पोस्ट ऑफिस ग्राहकों को बैंक जैसी बेहतर सर्विस मिलने लगेगी।

पहले पोस्ट ऑफिस से मिलने वाली चेक बुक पर खाताधारक का नाम या अकाउंट नंबर नहीं छपा होता था। इससे कई बार ग्राहकों को परेशानी होती थी। लेकिन अब नई पर्सनलाइज्ड चेक बुक में ग्राहक की जरूरी जानकारी पहले से प्रिंट होकर आएगी। इससे चेक इस्तेमाल करना आसान और ज्यादा सेफ हो जाएगा।

सबसे बड़ी राहत यह है कि अब ग्राहकों को चेक बुक लेने के लिए बार-बार पोस्ट ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा। नई पर्सनलाइज्ड चेक बुक सीधे ग्राहक के रजिस्टर्ड पते पर मुफ्त भेजी जाएगी। अभी तक ज्यादातर चेक बुक पोस्ट ऑफिस काउंटर से ही मिलती थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें