8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में चपरासी, टीचर...किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें जूनियर या सीनियर किसे होगा ज्यादा फायदा

8th Pay Commission Salary: 7वां वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। एक्सपर्ट्स के अनुसार, महंगाई और आर्थिक हालातों को देखते हुए 8वां वेतन आयोग में 2.15 का फिटमेंट फैक्टर सटीक लग रहा है। वैसे कर्मचारी यूनियनों की तरफ से 3.83 के फिटमेंट फैक्टर की डिमांड की गई है

अपडेटेड May 14, 2026 पर 2:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करता है

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वां वेतन आयोग सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। मोदी सरकार द्वारा इस साल की शुरुआत में घोषित किए गए इस आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस नए वेतनमान के लागू होने के बाद किसकी सैलरी में कितना उछाल आएगा और सबसे ज्यादा फायदा किसे मिलेगा?

1 जनवरी से जमा होने लगा है एरियर

7वें वेतन आयोग की वैधता 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुकी है। भले ही 8वें वेतन आयोग की अंतिम घोषणा में थोड़ा समय लगे, लेकिन नियम के अनुसार कर्मचारियों का बढ़ा हुआ वेतन 1 जनवरी 2026 से ही कैलकुलेट किया जाएगा। इसका मतलब है कि वास्तविक घोषणा होने तक का अंतर 'एरियर' के रूप में जमा हो रहा है, जो एकमुश्त जारी किया जाएगा।


क्या हो सकता है फिटमेंट फैक्टर?

सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर निर्भर करता है। यह वह मल्टीप्लायर है जिसका उपयोग नए बेसिक पे को कैलकुलेट करने के लिए किया जाता है। 7वां वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। एक्सपर्ट्स के अनुसार, महंगाई और आर्थिक हालातों को देखते हुए 8वां वेतन आयोग में 2.15 का फिटमेंट फैक्टर सटीक लग रहा है। वैसे कर्मचारी यूनियनों की तरफ से 3.83 के फिटमेंट फैक्टर की डिमांड की गई है।

लेवल के अनुसार संभावित सैलरी हाइक

अगर फिटमेंट फैक्टर 2.15 को माने, तो अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कुछ इस तरह बदलाव होगा:

पे-लेवल पद का प्रकार वर्तमान बेसिक (₹) नई संभावित बेसिक (₹) शुद्ध लाभ (अंतर)
Level 1 ग्रुप 'D' (एंट्री लेवल) ₹18,000  ₹38,700 + ₹20,700
Level 5 ग्रुप 'C' कर्मचारी ₹29,200 ₹62,780 + ₹33,580
Level 10 ग्रुप 'B' अधिकारी ₹56,100 ₹1,20,615 + ₹64,515
Level 15 ग्रुप 'A' (वरिष्ठ अधिकारी) ₹1,82,200 ₹3,91,730 + ₹2,09,530
Level 18 कैबिनेट सचिव/शीर्ष पद ₹2,50,000 ₹5,37,500 + ₹2,87,500

किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

कैलकुलेशन से साफ है कि 'एब्सोल्यूट टर्म्स' में सीनियर अधिकारियों (Level 18) को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। जहां लेवल 1 के कर्मचारियों की सैलरी में करीब 20 हजार का इजाफा होगा, वहीं शीर्ष अधिकारियों की बेसिक सैलरी में 2.87 लाख रुपये तक की भारी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हालांकि, प्रतिशत के हिसाब से यह वृद्धि सभी वर्गों के लिए संतुलित रखने की कोशिश की जाती है।

8वें वेतन आयोग पर बिग अपडेट, डिफेंस और रेलवे यूनियन के साथ बैठक शुरू, सैलरी-पेंशन पर क्या फैसला इसपर नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।