Google Pay एक नया AI फीचर ला रहा है, जो यूजर्स को केवल बोलकर UPI भुगतान करने की सुविधा देगा, जिससे अब टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। GPay ने अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए यह सुविधा बना रहा है। GPay के इस फैसल के बाद यूजर्स अपना पेमेंट बेहद आसानी से करेंगे। गूगल पे में वॉयस कमांड फीचर जुड़ने से अब वो लोग भी आसानी से ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे, जो तकनीकी ज्ञान या पढ़ाई में कमज़ोर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर्स अब सिर्फ बोलकर ही अपना पेमेंट पूरा कर सकेंगे, जिससे उन्हें स्क्रीन पर कुछ टाइप करने या ऑप्शन ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
