US में गूगल पे (Google Pay) यूजर्स अब अपनी फैमिली और दोस्तों को भारत और सिंगापुर में मनी ट्रांसफर कर सकेंगे। US में गूगल पे ऐप पर इंटरनेशनल पेमेंट्स और मनी ट्रांसफर के लिए एक्सपैंशन का यह बड़ा कदम है। गूगल इंटरनेशनल पेमेंट्स के लिए वेस्टर्न यूनियन (Western Union) के साथ पार्टनरशिप कर रहा है।
