सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने पब्लिक सेक्टर की जनरल इंश्योरेंस कंपनियों, नाबार्ड और भारतीय रिज़र्व बैंक से जुड़े कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए वेतन और पेंशन रिवीजन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। वित्त मंत्रालय के मुताबिक इस सैलरी रिवीजन से कुल 46,322 कर्मचारी, 23,570 पेंशनर्स और 23,260 फैमिली पेंशनर्स को फायदा होगा। यह फैसला लंबे समय से पेंडिंग मांगों के बाद लिया गया है।
