Get App

Gold Import Duty Hike : सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, नई दरें आज से होगी लागू

Gold Import Duty Hike: सोने की इंपोर्ट पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। कल रात से सरकार ने गोल्ड पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़कर 15% की है। एग्रीकल्चर इंफ्रा सेस भी 1% से बढ़ाकर 5 % किया

Sujata Yadavअपडेटेड May 13, 2026 पर 8:40 AM
Gold Import Duty Hike : सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, नई दरें आज से होगी लागू
सरकार ने गोल्ड पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी को 5% से बढ़ाकर 10% कर दिया है।

Gold Import Duty Hike : सोने की इंपोर्ट पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।  सरकार ने गोल्ड पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी को 5% से बढ़ाकर 10% कर दिया है। इसके अलावा Agriculture Infrastructure & Development Cess यानी AIDC को भी 1% से बढ़ाकर 5% कर दिया गया है। इन दोनों को मिलाकर अब कुल इंपोर्ट ड्यूटी 15% पहुंच गई है। बदले हुए रेट 13 मई से लागू हो गए है।

दरअसल, सरकार पहले गोल्ड इंपोर्ट को सस्ता कर चुकी थी। जुलाई 2024 के बजट में गोल्ड पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% किया गया था। उस समय बेसिक कस्टम ड्यूटी 10% से घटाकर 5% कर दी गई थी, जबकि AIDC को 5% से घटाकर 1% कर दिया गया था।

सरकार के उस फैसले के बाद देश में गोल्ड इंपोर्ट बढ़ गया था। ज्वेलरी कारोबार को भी राहत मिली थी और ग्राहकों के लिए सोना खरीदना थोड़ा सस्ता हुआ था, लेकिन अब सरकार ने फिर से ड्यूटी बढ़ाकर पुराने स्तर के करीब पहुंचा दिया है।

किस सामान पर कितना बढ़ा टैक्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें