सरकार पेट्रोल पंप पर यूपीआई पेमेंट को एमडीआर से छूट देने पर कर सकती है विचार

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (AIPDA) ने पेट्रोल पर यूपीआई पेमेंट को एमडीआर चार्ज से पूरी तरह छूट देने की मांग की है। इस बारे में एसोसिएशन ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को 16 सितंबर को एक लेटर लिखा है

अपडेटेड Sep 24, 2026 पर 5:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मध्य प्रदेश और पंजाब में पेट्रोल पंप डीलर्स ने कहा है कि वे 15 अक्तूबर से 2000 रुपये से ज्यादा का पेमेंट यूपीआई से लेना बंद कर देंगे।

यूपीआई से पेमेंट करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। कुछ यूपीआई ट्रांजेक्शन को एमडीआर से छूट मिल सकती है। इनमें पेट्रोल पंप पर यूपीआई से पेमेंट भी शामिल है। सरकार के वरिष्ठ सूत्रों ने यह बताया है। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने 2000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर चार्ज लगाने का फैसला लिया है। यह 15 अक्तूबर से लागू हो जाएगा।

डीएफएस यूपीआई MDR से पेट्रोल पंप को राहत पर विचार कर सकता है

सूत्र ने बताया, "डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) यूपीआई पर एमडीआर चार्ज से पेट्रोल पंप को राहत देने की मांग पर विचार कर सकता है। हालांकि, अभी इस बारे में अंतिम फैसला होना बाकी है।" दूसरे सूत्र ने कहा कि इस मसले पर उच्च स्तर पर चर्चा होने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस बारे में वित्त मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय को ईमेल भेजा गया है। लेकिन, अभी कोई जवाब नहीं मिला है।


ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने एमडीआर से छूट की मांग की है

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (AIPDA) ने पेट्रोल पर यूपीआई पेमेंट को एमडीआर चार्ज से पूरी तरह छूट देने की मांग की है। इस बारे में एसोसिएशन ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को 16 सितंबर को एक लेटर लिखा है। एआईपीडीए के प्रेसिडेंट अजय बंसल ने इस मामले में सरकार के हस्तक्षेप की मांग की है।

एसोसिएशन ने एमडीआर से छूट के लिए दी है यह दलील

एसोसिएशन की दलील है कि पेट्रोल पंप डीलर्स फिक्स्ड मार्जिन पर ऑपरेट करते हैं, जिसे ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तय करती हैं। यह मार्जिन मुख्य रूप से बेची गई फ्यूल की मात्रा पर निर्भर करती है न कि इंडिविजुअल ट्रांजेक्शन पर। इस वजह से ट्रांजेक्शन की वैल्यू के अनुपात में डीलर अपनी कमाई नहीं बढ़ा सकते।

15 अक्टूबर से पहले एमडीआर से छूट का हो सकता है फैसला

सरकार के दो वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि एसोसिएशन की मांग पर विचार हो सकता है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने डीलर्स की डिमांड वित्त मंत्रालय के पास भेज दिया है। डिमांड पर 15 अक्तूबर से पहले विचार होने की उम्मीद है, क्योंकि इस तारीख से यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर चार्ज लागू होने वाला है। 2000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर एमडीआर चार्ज लागू होगा।

यह भी पढ़ें: कल शुक्रवार को आएगी आपकी सैलरी और पेंशन! जानिए सरकार ने क्यों लिया ये फैसला 

इन राज्यों में पेट्रोल पंप ₹2000 से ज्यादा का पेंमेंट यूपीआई से नहीं लेंगे

इस बीच, मध्य प्रदेश और पंजाब में पेट्रोल पंप डीलर्स ने कहा है कि वे 15 अक्तूबर से 2000 रुपये से ज्यादा का पेमेंट यूपीआई से लेना बंद कर देंगे। मध्य प्रदेश के डीलर्स ने हालांकि कहा है कि ग्राहक के लिए कार्ड से फ्यूल के पेमेंट का विकल्प खुला रहेगा। पेट्रोल पंप सहित दूसरे डीलर्स और रिटेलर्स भी यूपीआई पर एमडीआर चार्ज का विरोध कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।