Gratuity Rules: एक साल की नौकरी में ही मिल जाएंगे ग्रेच्युटी के फायदे, अभी जॉब में 5 साल पूरा करना है अनिवार्य, बदलेंगे नियम

Gratuity Rules: देश में ग्रेच्युटी के नियम जल्द बदल सकते हैं। अभी तक नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में 5 साल पूरे होने के बाद ग्रेच्युटी मिलती आई है

अपडेटेड Aug 19, 2022 पर 3:19 PM
सरकार बदल सकती है ग्रेच्युटी के नियम।

Gratuity Rules: देश में ग्रेच्युटी के नियम जल्द बदल सकते हैं। अभी तक नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में 5 साल पूरे होने के बाद ग्रेच्युटी मिलती आई है। अब जल्द ये पांच साल की शर्त बदल सकती है। अगर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार लेबर कोड के नियम लागू करने पर ग्रेच्युटी मिलने के नियमों को बदल सकती है। मोदी सरकार 5 साल की इस शर्त को कम करके एक साल कर सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है।

1 साल की नौकरी के बाद मिल जाएगी ग्रेच्युटी 

नए लेबर कोड आने से पांच साल की अनिवार्यता घटकर 1 साल हो सकती है। अभी सरकार की तरफ से इस पर कोई ऐलान नहीं किया गया है लेकिन ये नियम लेबर कोड के नियम लागू होने पर सरकार ला सकती है।


अभी ग्रेच्युटी पाने की है ये शर्त

एक ही कंपनी में लंबे समय तक काम करने वाले कर्मचारियों को सैलरी, पेंशन और प्रोविडेंट फंड के अलावा ग्रेच्युटी भी दी जाती है। ग्रेच्‍युटी पेमेंट एक निर्धारित फॉर्मूले के तहत गारंटीड दी जाती है। ग्रेच्युटी का छोटा हिस्सा कर्मचारी की सैलरी से कटता है, लेकिन बड़ा हिस्सा कंपनी की तरफ से दिया जाता है। मौजूदा नियमों के मुताबिक अगर कोई कर्मचारी एक ही कंपनी में पांच साल पूरे कल लेता है तो उसे ग्रेच्युटी मिल जाती है। अगर वह 5 साल पूरे नहीं करता, तो ग्रच्युटी नहीं मिलती।

ऐसे कैलकुलेट होती है ग्रेच्युटी की रकम

कुल ग्रेच्युटी की रकम = (अंतिम सैलरी) x (15/26) x (कंपनी में कितने साल काम किया)

मान लीजिए कि किसी कर्मचारी ने 20 साल एक ही कंपनी में काम किया। उस कर्मचारी की अंतिम सैलरी 75000 रुपये है। यहां महीने में 26 दिन ही काउंट किया जाता है, क्योंकि माना जाता है कि 4 दिन छुट्टी होती है। वहीं एक साल में 15 दिन के आधार पर ग्रेच्युटी का कैलकुलेशन होता है।

कुल ग्रेच्युटी की रकम = (75000) x (15/26) x (20)= 865385 रुपये। इस तरह ग्रेच्युटी की कुल रकम 8,65,385 रुपये मिलेंगे।

8 दिनों की तेजी के बाद बाजार में आज दबाव, जानें Sharekhan के गौरव रत्नपारखी ने किन स्टॉक्स पर लगाया दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।