जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में 12 फीसदी टैक्स के तहत आने वाली दवाइयों और ट्रैक्टर्स पर चर्चा हो सकती है। जीएसटी काउंसिल स्लैब की संख्या कम करना चाहती है। 12 फीसदी टैक्स स्लैब को खत्म करने पर सहमति बन सकती है। हालांकि, इससे पहले राज्य इसके आर्थिक और सामाजिक असर का आकलन करेंगे। मामले से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में मनीकंट्रोल को बताया। जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक संसद के मानसूत्र सत्र से पहले होने की उम्मीद है।
