आपको मिलेगा गारंटी रिटर्न! सेबी ने कहा- ऐसी बातों पर न करें भरोसा, इन्वेस्टर पहले करें चेक

क्या आपको भी ‘गारंटी ज्यादा रिटर्न’ वाले झांसे दिये जाते हैं। सेबी ने ऐसे धोखों से बचने के लिए निवेशको को चेतावनी दी है। पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने निवेशकों को निवेश पर ज्यादा रिटर्न का वादा करने वाली अनरजिस्टर संस्थाओं के साथ पैसा लगाने के प्रति आगाह किया

अपडेटेड Feb 14, 2024 पर 5:40 PM
क्या आपको भी ‘गारंटी ज्यादा रिटर्न’ वाला झांसे दिये जाते हैं।

क्या आपको भी ‘गारंटी ज्यादा रिटर्न’ वाले झांसे दिये जाते हैं। सेबी ने ऐसे धोखों से बचने के लिए निवेशको को चेतावनी दी है। पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने निवेशकों को निवेश पर ज्यादा रिटर्न का वादा करने वाली अनरजिस्टर संस्थाओं के साथ पैसा लगाने के प्रति आगाह किया। यह चेतावनी भरा बयान सेबी बेईमान संस्थाओं और ऑनलाइन प्लेटफार्मों की बढ़ती प्रवृत्ति को देखने के बाद आया है जो नियामक के साथ मिडिएटर के रूप में रजिस्टर होने का झूठा दावा करते हैं।

निवेश करने से पहले बरते सावधानी

सिक्योरिटीज मार्केट में निवेश करते समय निवेशकों को पहले सभी जानकारी को वैरिफाई करना चाहिए। रजिस्ट्रेशन को वैरिफाई करें। सेबी रजिस्टर इंटरमिडिएटरी के जरिये ही शेयर बाजार में निवेश करें। निवेशकों को ऐसी किसी भी इकाई से सावधान रहना चाहिए जो गारंटी ज्यादा रिटर्न का दावा कर रहे हैं। सेबी ने कहा कि ज्यादा रिटर्न आपके पैसे खोने के ज्यादा जोखिम के साथ आता है। सेबी ने कहा कि ज्यादा रिटर्न देने वाले निवेश में आमतौर पर धोखा खाने का रिस्क ज्यादा होता है। शेयर बाजार में तय रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है।


नियामक ने कहा कि ये संस्थाएं अक्सर सेबी के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र दिखाकर और निवेश पर तय या ज्यादा रिटर्न का दावा करते हैं। सेबी ने निवेशकों को ऐसे दावों के आधार पर किसी भी इकाई के साथ अपना पैसा लगाने के प्रति आगाह किया है।

पैसा निवेश करने से पहले निवेशकों को क्या जानना आवश्यक है?

अपनी स्थिति के आधार पर पर्सनल गाइडेंस लें कि आपके लिए क्या सही है। सेबी ने ऐसे प्लेटफॉर्म से दूर रहने के लिए कहा है जो ज्यादा रिटर्न का दावा कर रहे हैं। उन्होंने ऐसी संस्थाओं में पैसा लगाने के प्रति आगाह किया है। यह चेतावनी सेबी बेईमान संस्थाओं और ऑनलाइन प्लेटफार्मों के जरिये बढ़ते फ्रॉड को देखते हुए ऐसा कहा है। कई बार ऐसी एजेंसी सेबी के नाम पर भी गलत दावे करती है।

Paytm के शेयर 50% लुढ़कने के बाद भी म्यूचुअल फंड्स नहीं दिखा रहे दिलचस्पी, जानिए फंड मैनेजर्स का क्या कहना है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।