Gold Silver Price Update: गुरु नानक जयंती पर क्या है सोने-चांदी का भाव, चेक करें रेट

Guru Purab 2022 Gold Silver Price Today 8 November: आज बुलियन मार्केट और MCX गुरु नानक जयंती के कारण बंद है। अगर आप तब भी घर में शादी के कारण गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सोने का रेट जान लें

अपडेटेड Nov 08, 2022 पर 1:05 PM
शादी का सीजन शुरू होने के बाद से सोने-चांदी के रेट में हलचल नजर आने लगी है।

Guru Purab 2022 Gold Silver Price Today 8 November: आज बुलियन मार्केट और MCX  गुरु नानक जयंती के कारण बंद है। अगर आप तब भी घर में शादी के कारण गोल्ड  खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सोने का रेट जान लें। बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार आज 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम के दाम 4,783 रुपए हैं। ये कीमत कल भी थी। IBJA की वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 50,958 रुपये है। आज ज्वैलरी बाजार में कल सोमवार का बंद भाव ही माना जाएगा क्योंकि आज कमोडिटी मार्केट बंद है। ऐसे में आज गोल्ड खरीदारी के लिए कल सोमवार का रेट ही माना जाएगा।

सोने चांदी का रेट

शादी का सीजन शुरू होने के बाद से सोने-चांदी के रेट में हलचल नजर आने लगी है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव कल 50,908 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 46,678 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। शादी के लिए गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है क्योंकि गोल्ड अभी भी अपने पीक से 5,600 रुपये कम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी का रेट प्रति किलो 60,245 रुपये रहा।


शादियों के सीजन के लिये तैयार ज्वैलर्स

चांदनी चौक ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि शादी के सीजन के कारण गोल्ड और सिल्वर की सेल में में तेजी आई है। शादी का सीजन ज्वैलर्स के लिए भी बड़ा कारोबारी मौका होता है। इसके लिए उन्होंने खास तैयारी भी की है। गहनों के नए डिजाइन से लेकर मेकिंग चार्ज पर डिस्काउंट ज्वैलर्स ग्राहकों को ऑफर कर रहे हैं।

 

 

गोल्ड ज्वैलरी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

1. हॉलमार्क और ज्वैलरी के रेट की रखें जानकारी

सोना खरीदते समय हॉलमार्क और उसकी रजिस्टर रेट का जरूर पता करे। हॉलमार्क में भी 24K, 22K या 18K के लिए रेट अलग होता है। सोने की रीसेल वैल्यू और बाय बैक की भी जानकारी पहले ज्वैलर्स से जरूर लें क्योंकि अक्सर देखा गया है कि ज्वैलर अपनी ज्वैलरी वापिस लेने से मना कर देता है।

2. ज्वैलर से बिल जरूर लें

जब भी आप सोना खरीदने हैं तो दुकानदार से इसका बिल जरूर लें। कच्चा बिल न ले क्योंकि फिर आपके गोल्ड के असली होने की कोई गारंटी कोई नहीं देता।

3. ऑनलाइन करें पेमेंट

पेमेंट के समय ध्यान रखें कि कैश के बजाय आनलाइन या फिर क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करें। ऐसा करके आप दुकानदारों के धोखे से बच सकते हैं क्योंकि तब उसने जो गोल्ड बेचा वो उसके रिकॉर्ड में भी दर्ज होता है। आपके पास बिल के अलावा एक और रिकॉर्ड हो जाता है।

4. GST और मेकिंग चार्ज पर वसूलते हैं पैसा जाता है अधिक रकम

GST और मेकिंग चार्ज के नाम पर भी ग्राहकों के साथ ठगी की जाती है। ग्राहकों से अधिक GST और मेकिंग चार्ज वसूला जाता है। पहले अपने राज्य में लगने वाला जीएसटी और मेकिंग चार्ज जरूर जान लें। ज्वैलर से मेकिंग चार्ज पर जरूर बारगेन करें क्योंकि ये फिक्स नहीं होता।

5. सोने का कैरेट जरूर करें चेक

गहने की हॉलमार्क सील पर कैरेट लिखा होता है। हॉलमार्क की निशानों को जरूर चेक करें। गोल्ड के कैरेट रेट के मुताबिक ही पेमेंट करें।

Stock market: इंफ्रा-रियल्टी शेयरों में नजर आ रहे कमाई के मौके, जानिए किन स्टॉक्स पर है एनालिस्ट्स की नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।