Get App

कबाड़ी से पुरानी ATM मशीन खरीदने का हुआ फायदा, रातों रात बदल गई किस्मत

ATM मशीन तोड़ने पर उसके मैटल बॉक्स से 2000 डॉलर यानी करीब डेढ़ लाख रुपये निकले

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 10, 2021 पर 4:56 PM
कबाड़ी से पुरानी ATM मशीन खरीदने का हुआ फायदा, रातों रात बदल गई किस्मत

इंसान की किस्मत कब करवट बदल दे कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लड़कों ने एक कबाड़ी से पुरानी ATM मशीन खरीदी और मालामाल हो गए।

उन्हें ATM के भीतर से काफी पैसे मिल गए। उनको अंदाजा भी नहीं था कि ऐसा भी कुछ हो जाएगा। इतना ही नहीं इस घटना का वीडियो भी शेयर किया गया है।

दरअसल, इस घटना को लड़कों ने सोशल मीडिया ऐप टिक टॉक पर शेयर किया है। इंडिया टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन लड़कों ने एक पुरानी एटीएम मशीन खरीदी, इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि इसमें कुछ पैसे बचे हुए हैं। हथौड़ी, ड्रिल और अन्य टूल्स की मदद से ATM को खोलने की कोशिश शुरू कर दी। और फिर मशीन के मैटल बॉक्स से 2000 डॉलर (करीब डेढ़ लाख रुपये) मिल गए। यह सब तब हुआ जब वे सारे मिलकर मशीन को चेक कर रहे थे।

इस रिपोर्ट में आग कहा गया है कि यह मशीन लड़कों ने एक शख्स से खरीदी थी, हालांकि उस शख्स को शायद पता नहीं रहा होगा कि इस मशीन में इतने पैसे भी बचे हुए हैं क्योंकि इस पुराने एटीएम मशीन की चाबी का भी पता नहीं था। ऐसे में उसने कहा, अगर तुम लोग इसे खरीदना चाहते हो, तो इसके भीतर जो कुछ भी निकलेगा वो सब तुम्हारा है। लिहाजा लड़कों ने उस ATM मशीन को खरीद लिया। और उनकी किस्मत बदल गई। 22,000 रुपये में खरीदी गई इस मशीन से लाखों रुपये निकले।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 अक्टूबर से बंद कर देगा अपनी ATM बैंकिंग सर्विस

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें