यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआईएस) ने फिस्कल ईयर 2026 एच-1बी वीजा के शुरुआती रजिस्ट्रेशन पीरियड का ऐलान कर दिया है। रजिस्ट्रेशन 7 मार्च को खुलेगा। यह 24 मार्च, 2025 को बंद हो जाएगा। इस दौरान एच-1बी वीजा के सेलेक्शन प्रोसेस के लिए अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने के लिए यूएससीआईएस ऑनलाइन अकाउंट होना जरूरी है। आवेदन को अप्लाई करने के दौरान रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकानी होगी।
ऐसे एंप्लॉयर जिन्हें अपने एंप्लॉयीज के लिए एच-1बी वीजा (H-1B Visa) की जरूरत है, उन्हें अप्लाई करने के लिए ऑर्गेजाइनेशनल अकाउंट बनाना होगा। आवेदक को रजिस्ट्रेशन फीस चुकानी होगी। जो लोग पहली बार एच-1बी वीजा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें भी अकाउंट बनाना होगा। यूएससीआईएस बेनेफिशियरी की जरूरत को ध्यान में रख सेलेक्शन प्रोसेस का इस्तेमाल करता है। अगर यूएससीआईएस को 24 मार्च तक पर्याप्त संख्या मं यूनियन बेनेफिशियरी मिल जाते हैं तो वह यूनियन बेनेफियरी का सेलेक्शन के बाद यूजर को उसके ऑनलाइन अकाउंट के जरिए सूचित करेगा।
एच-1बी नॉनइमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम के तहत विशेष क्षेत्रों में विदेशी वर्कर्स को अस्थायी एंप्लॉयमेंट की इजाजत मिलती है। इसके लिए क्षेत्र विशेष का ज्ञान होना जरूरी है। साथ ही आवेदक के पास बैचलर या इससे ऊपर की डिग्री होनी चाहिए। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की तरफ से एच-1बी वीजा के अंतिम नियम 17 जनवरी, 2025 से लागू हो गए हैं। यूएस डिपार्टमें ऑफ ट्रेजरी ने FY2026 एच-1बी सीजन के लिए क्रेडिट कार्ड से रोजाना की ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ा दी है।
एच-1बी वीजा की शुरुआत 1990 में हुई थी। इसके तहत अमेरिका विदेशी लोगों को अस्थायी रूप से अपने देश में नौकरी करने की इजाजत देता है। सिर्फ विशेष क्षेत्रों में काम का अनुभव रखने वाले विदेशी लोगों को अमेरिकी सरकार यह वीजा जारी करती है। इन विशेष क्षेत्रों में साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स शामिल है। कई बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां एच-1बी वीजा का इस्तेमाल करती हैं। इनमें Infosys, Amazon, Apple, Meta और गूगल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: New Income Tax Bill: क्या है नया इनकम टैक्स बिल, इसके लागू होने से आपको क्या फायदा होगा?
पिछले साल यूएससीआईएस ने मल्टीपल अप्लिकेशंस पर सख्ती बढ़ाई थी। इससे वीजा की लॉटरी के लिए आवेदनों की संख्या में कमी आई थी। 2024 लॉटरी के लिए एजेंसी को 4,70,342 आवेदन मिले थे जो एक साल पहले के 7,58,994 के मुकाबले कम थे। एक से ज्यादा आवेदन के मामलों में कमी की वजह से ऐसा हुआ था।