Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार (28 अगस्त) को राज्य में 25 सितंबर से 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' लागू करने की घोषणा की। इसके तहत हरियाणा की पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी। 'लाडो लक्ष्मी योजना' लागू करना हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चुनावी वादों में शामिल था। सैनी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की। सैनी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह योजना दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दिन यानी 25 सितंबर से लागू होगी।
