Get App

Pension: हरियाणा सरकार का तोहफा... बुजुर्गों की पेंशन ₹3200 तक बढ़ाई, नवंबर से मिलेगी बढ़ी हुई राशि

Pension: हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन ₹3000 से बढ़ाकर ₹3200 प्रति माह करने का ऐलान किया है, जो नवंबर 2025 से लागू होगा। इस बढ़ोतरी से लगभग 20 लाख बुजुर्गों को आर्थिक राहत मिलेगी और उनकी जीवनशैली में सुधार होगा ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2025 पर 4:29 PM
Pension: हरियाणा सरकार का तोहफा... बुजुर्गों की पेंशन ₹3200 तक बढ़ाई, नवंबर से मिलेगी बढ़ी हुई राशि

हरियाणा सरकार ने अपने पहले सालगिरह के मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि राज्य में बुजुर्गों को अब हर महीने ₹3200 की पेंशन मिलेगी। फिलहाल यह राशि ₹3000 थी, जिसे बढ़ाकर नवंबर 2025 से लागू किया जाएगा। यह फैसला युवाओं, किसानों और वरिष्ठ नागरिकों की आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ।

बुजुर्गों को मिलेगा सीधा फायदा

राज्य सरकार के अनुसार इस बढ़ोतरी से लगभग 20 लाख से अधिक पेंशनधारियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में 100 वर्ष से अधिक आयु के 3500 से ज्यादा पेंशनधारी हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक जीवन जीने और मासिक खर्चो को सहजता से वहन करने में मदद करेगा ।

सरकार के 217 में से 46 संकल्प पूरे

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि नायब सैनी सरकार ने अपने पहले ही वर्ष में विधानसभा चुनाव से पहले किए गए 217 वादों में से 46 पूरे कर लिए हैं। बाकी 158 वादों पर काम प्रगति पर है। सीएम सैनी ने कहा कि यह पेंशन बढ़ोतरी न केवल सामाजिक कल्याण की दिशा में कदम है बल्कि विकास और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें