Get App

क्या 8वें वेतन आयोग ने शुरू कर दिया काम, कब तक सौंपेगा अपनी सिफारिश? सरकार ने दिया जवाब

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है। आयोग का गठन हो चुका है और यह 18 महीने में अपनी सिफारिशें देगा। सरकार ने यह भी साफ किया कि पेंशन नियमों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 2:59 PM
क्या 8वें वेतन आयोग ने शुरू कर दिया काम, कब तक सौंपेगा अपनी सिफारिश? सरकार ने दिया जवाब
वेतन आयोग अपने गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगा।

8th Pay Commission: देश के करोड़ों सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को राज्यसभा में साफ किया कि 8वें वेतन आयोग का गठन हो चुका है और आयोग तय समयसीमा के भीतर अपनी सिफारिशें देगा। यह जवाब राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के सवाल पर दिया गया।

18 महीने में सिफारिश देगा 8वां वेतन आयोग

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखित जवाब में बताया कि सरकार ने 3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग के गठन और उसके कार्यक्षेत्र (टर्म्स ऑफ रेफरेंस) को अधिसूचित कर दिया है। अधिसूचना के मुताबिक, वेतन आयोग अपने गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगा। यानी आयोग के काम करने की समयसीमा पहले से तय है और उसी के अनुसार प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

वेतन, भत्ते और पेंशन पर देगा सिफारिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें