Get App

HDFC ने घटाईं होम लोन की ब्याज दरें, अब 6.70 पर मिलेगा Home Loan

HDFC ने फेस्टिव ऑफर के तहत होम लोन की दरों में छूट दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2021 पर 2:17 PM
HDFC ने घटाईं होम लोन की ब्याज दरें, अब 6.70 पर मिलेगा Home Loan

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक और लोन देने वाला HDFC ने  फेस्टिव ऑफर के तहत होम लोन की दरों में छूट दी है। HDFC होम लोन 6.7 फीसदी की दर पर  ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। विशेष ऑफर के तहत ग्राहक एचडीएफसी होम लोन का लाभ उठा सकते हैं। बैंक ने बताया की ये नई दरें आज यानी 21 सितंबर 2021 से लागू होंगी।

स्पेशल ऑफर के तहत ग्राहक HDFC होम लोन का लाभ उठा सकते हैं। ये सभी नई एप्लिकेशन पर लागू होगा। ग्राहक इस स्कीम का फायदा 31 अक्टूबर 2021 तक उठा सकते हैं।

ये ऑफर सभी केटेगरी की लोन एप्लिकेशन पर लागू होगा। ये स्पेशल रेट लोन लेने वाले के क्रेडिट स्कोर पर भी निर्भर करता है।

एचडीएफसी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रेणु सूद कर्नाड ने कहा कि घरआज पहले की तुलना में कहीं अधिक किफायती है। पिछले कुछ सालों में प्रॉपर्टी की कीमतें देश के कई इलाको में प्रॉपर्टी के दामों में कमी आई है और आय का स्तर बढ़ा है।

हाल में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, कोटक महिंद्रा और PNB सहित कई बैंकों ने होम लोन की दरों में कटौती की थी।
शनिवार को एसबीआई ने कहा कि उसने होम लोन की दरों को घटाकर 6.70 फीसदी कर दिया है। साथ ही महिला उधारकर्ताओं को 5 बीपीएस की विशेष रियायत

कटौती के साथ एसबीआई होम लोन की ब्याज दरें अब 30 लाख रुपये तक के लोन के लिए 6.70 प्रतिशत और 30 लाख रुपये से अधिक और 75 लाख तक के लोन के लिए 6.95 प्रतिशत से शुरू हैं। बैंक ने कहा कि 75 लाख रुपये से अधिक के बड़े-टिकट वाले लोन को 7.05 प्रतिशत पर होम लोन मिलेगा। SBI ने कहा कि ग्राहक 5 बीपीएस की अतिरिक्त ब्याज रियायत के लिए योनो ऐप के माध्यम से अपने घर से आसानी से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें