एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए खर्च करना होगा ज्यादा पैसा, HDFC Bank ने बदले Regalia Gold कार्ड के नियम

HDFC Bank Credit Card: क्या आपके पास HDFC बैंक का Regalia Gold और Diners Privilege क्रेडिट कार्ड है? बैंक दोनों कार्ड के रिवार्ड पॉइंट्स नियमों में बड़ा बदलाव करने वाला है। ये बदलाव 15 मई और 1 जुलाई 2026 से अलग-अलग चरणों में लागू होंगे

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 4:17 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank Credit Card: क्या आपके पास HDFC बैंक का Regalia Gold और Diners Privilege क्रेडिट कार्ड है?

HDFC Bank Credit Card: क्या आपके पास HDFC बैंक का Regalia Gold और Diners Privilege क्रेडिट कार्ड है? बैंक दोनों कार्ड के रिवार्ड पॉइंट्स नियमों में बड़ा बदलाव करने वाला है। ये बदलाव 15 मई और 1 जुलाई 2026 से अलग-अलग चरणों में लागू होंगे। नए नियमों के तहत अब कार्ड के कई फायदे सीधे आपके खर्च से जुड़े होंगे, यानी जितना ज्यादा खर्च, उतना ज्यादा फायदा मिलेगा।

रिवॉर्ड सिस्टम में बदलाव

15 मई से Regalia Gold कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स कम हो जाएंगे। पहले 150 रुपये खर्च करने पर 4 पॉइंट्स मिलते थे, लेकिन अब 200 रुपये खर्च करने पर 5 पॉइंट्स मिलेंगे। इसका मतलब है कि हर रुपये पर मिलने वाला फायदा पहले से कम हो जाएगा। हालांकि, कुछ खास कैटेगरी में मिलने वाले एक्स्ट्रा रिवॉर्ड पहले जैसे ही रहेंगे।


नया कार्ड बनवाने की फीस

इसके अलावा इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर DCC यानी डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन चार्ज बढ़ाकर 1.75% कर दिया गया है। वहीं, कार्ड खोने या खराब होने पर नया कार्ड बनवाने के लिए 199 रुपये फीस देनी होगी।

लाउंज एक्सेस के लिए पहले से ज्यादा करना होगा खर्च

1 जुलाई से एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस भी अब फ्री नहीं रहेगा। Regalia Gold कार्डधारकों को हर तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करने होंगे, तभी उन्हें 3 डोमेस्टिक लाउंज विजिट्स मिलेंगी। हालांकि, इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस Priority Pass के जरिए साल में 6 बार पहले की तरह बिना किसी खर्च की शर्त के मिलेगा। Diners Privilege कार्ड यूजर्स के लिए भी यही नियम लागू होगा। उन्हें लाउंज एक्सेस के लिए वाउचर दिए जाएंगे, जिन्हें स्मार्ट बाय प्लेटफॉर्म से जनरेट करना होगा।

नया Travel Edge प्रोग्राम लॉन्च

बैंक ने Regalia Gold कार्ड यूजर्स के लिए Travel Edge नाम का नया प्रोग्राम भी शुरू किया है। इसके तहत ग्राहक हर तिमाही में दो ट्रैवल से जुड़े फायदे ले सकते हैं, जैसे उबर कैब में 750 रुपये तक, स्पा, होटल में बुफे या रूम अपग्रेड ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए बोर्डिंग पास अपलोड करना जरूरी होगा।

सिल्वर की जगह सोने में निवेश करने का आ गया है टाइम? गोल्ड-सिल्वर रेशो दूर कर देगा कन्फ्यूजन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।