Get App

HDFC Bank ने बढ़ाया MCLR, नए साल में बढ़ जाएगा कार और होम लोन का बोझ

HDFC Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने नए साल में ग्राहकों को झटका दिया है। HDFC ने कुछ पीरियड के लोन पर MCLR बढ़ा दिया है। बैंक ने MCLR को 10 आधार अंकों यानी 0.10 फीसदी तक तक बढ़ा दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2024 पर 3:06 PM
HDFC Bank ने बढ़ाया MCLR, नए साल में बढ़ जाएगा कार और होम लोन का बोझ
HDFC Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने नए साल में ग्राहकों को झटका दिया है।

HDFC Home Loan Interest Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने नए साल में ग्राहकों को झटका दिया है। HDFC ने कुछ पीरियड के लोन पर MCLR बढ़ा दिया है। बैंक ने MCLR को 10 आधार अंकों यानी 0.10 फीसदी तक तक बढ़ा दिया है। बैंक के MCLR बढ़ाने से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के फ्लोटिंग लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। यानी, नए साल में ग्राहकों की पॉकेट पर असर पड़ने वाला है। एचडीएफसी के होम और कार लोन ग्राहकों की EMI बढ़ सकती है। ये नई दरें आज 8 जनवरी 2024 से लागू हो गया है।

एचडीएफसी बैंक नई MCLR दरें

एचडीएफसी बैंक के ओवरनाइट एमसीएलआर को 10 बीपीएस बढ़ाकर 8.70 फीसदी से 8.80 फीसदी कर दिया गया है।

एक महीने की एमसीएलआर को 5 बीपीएस बढ़ाकर 8.75 फीसदी से 8.80 फीसदी कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें