HDFC Bank ने बढ़ाया FD पर रेट, अब सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7 प्रतिशत का तगड़ा ब्याज

HDFC Bank FD rate: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक की गिनती में आने वाले HDFC बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ा दी है

अपडेटेड Nov 10, 2022 पर 10:15 AM
HDFC बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ा दी है।

HDFC Bank FD rate: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक की गिनती में आने वाले HDFC बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ा दी है। बैंक ने ब्याज दरों में 35 बेसिस प्वाइंट यानी 0.35 फीसदी की बढोतरी की है। ये बढ़ोतरी 18 महीने से 2 साल, 18 महीने से 2 साल और 3 साल 1 दिन से 5 साल में में मैच्योर होने वाली FD पर की है। बैंक HDFC बैंक सीनियर अब अधिकतम 7 फीसदी का ब्याज FD पर दे रहा है। बैंक आम लोगों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर 3 फीसदी से 6.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 3.50 फीसदी से 7 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये नई दरें 8 नवंबर 2022 से लागू हो चुकी है।

अब ये हैं HDFC बैंक की नई दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.50 प्रतिशत

61 दिन से 89 महीने: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

90 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

6 महीने 1 दिन से 9 महीने: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत

9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

1 साल से 15 महीने: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.90 प्रतिशत

18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

2 साल 1 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 5 साल: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

5 साल 1 दिन से 10 साल: आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत।

Nykaa की Falguni Nayar ने चला बोनस शेयर का दांव, लॉक-इन खत्म होने के बाद शेयरों में ज्यादा बिकवाली की उम्मीद कम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।