Get App

HDFC Bank Share Dividend 2021: HDFC बैंक ने बढ़ाई डिविडेंड देने की तारीख, इस डेट पर बैंक खाते में आएगा पैसा

HDFC बैंक ने 18 जुलाई को अपने शेयरधारकों के लिए 650 फीसदी के डिविडेंड की घोषणा की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2021 पर 2:54 PM
HDFC Bank Share Dividend 2021: HDFC बैंक ने बढ़ाई डिविडेंड देने की तारीख, इस डेट पर बैंक खाते में आएगा पैसा

HDFC Bank Share Dividend 2021:  एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने डिविडेंड देने की तारीख बढ़ा दी है। HDFC  बैंक ने कहा है कि डिविडेंड का पेमेंट की नई तारीख बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी गई है। HDFC पहले डिविडेंड का पेमेंट 2 अगस्त को करने वाला था।

HDFC बैंक ने कहा कि डिविडेंड पेमेंट शेयरहोल्डर्स के टैक्स घोषणाओं में देरी के कारण हुई है।

HDFC बैंक ने 18 जुलाई को अपने शेयरधारकों के लिए 650 फीसदी के डिविडेंड की घोषणा की थी। 1 रुपये अंकित मूल्य के HDFC बैंक के शेयर पर 650 प्रतिशत डिविडेंड 6.50 रुपये में होगा। तब्दील हो जाता है। निजी ऋणदाता ने कहा कि वह मार्च 2021 को समाप्त वर्ष के लिए प्रति शेयर 6.50 रुपये के डिविडेंड का पेमेंट करेगा।

HDFC ने कहा कि वह 31 मार्, 2021 को समाप्त वर्ष के लिए शुद्ध लाभ में से प्रति इक्विटी शेयर 6.50 रुपये के लाभांश का पेमेंट करेगा।

बुधवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर NSE पर 33.35 रुपये की तेजी के साथ 1,468.05 रुपये (2.32%) पर कारोबार कर रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें