FD Rates: मार्च 2026 में कई बड़े और छोटे बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। HDFC Bank और Yes Bank समेत कई बैंकों ने कुछ पीरियड की एफडी पर दरों में कटौती की है, जबकि कुछ टेन्योर पर मामूली बढ़ोतरी भी की गई है। ऐसे में एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह जानना जरूरी हो गया है कि किस बैंक में कितना ब्याज मिल रहा है। साथा ही कहां बेहतर रिटर्न मिल सकता है।
एचडीएफसी बैंक ने 6 मार्च 2026 से नई एफडी दरें लागू की हैं। बैंक अब सामान्य ग्राहकों को 2.75% से 6.50% तक ब्याज दे रहा है, जबकि सीनियर सिटीजन को 3.25% से 7% तक ब्याज मिल रहा है। बैंक ने 3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने की पीरियड वाली एफडी पर ब्याज दर 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 6.50% कर दी है, जबकि कुछ अन्य पीरियड वाली एफडी पर कटौती भी की है।
Yes Bank ने 5 मार्च 2026 से 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर नई दरें लागू की हैं। बैंक सामान्य ग्राहकों को 3.25% से 7% तक ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को 3.75% से 7.75% तक ब्याज मिल रहा है। बैंक में 36 महीने से कम और 60 महीने से कम पीरियड की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है।
बंधन बैंक और इंडियन बैंक की दरें
Bandhan Bank ने भी 6 मार्च 2026 से अपनी एफडी दरों में बदलाव किया है। अब बैंक सामान्य ग्राहकों को 2.95% से 7.25% और सीनियर सिटीजन को 3.70% से 7.75% तक ब्याज दे रहा है। वहीं, Indian Bank की स्पेशल 300 दिन की एफडी योजना में सामान्य ग्राहकों को 7.05% और सीनियर सिटीजन को 7.55% तक ब्याज मिल रहा है।
स्मॉल फाइनेंस बैंकों में ज्यादा ब्याज
कुछ छोटे फाइनेंशियल बैंकों में अभी भी ज्यादा ब्याज मिल रहा है। Suryoday Small Finance Bank 5 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को करीब 7.90% और सीनियर सिटीजन को 8.10% तक ब्याज दे रहा है।
Equitas Small Finance Bank में भी सीनियर सिटीजन को 8% तक ब्याज मिल सकता है, जबकि सामान्य ग्राहकों के लिए दरें 3.50% से 7.40% के बीच हैं।