Credit Cards

Health Insurance: क्या फैमिली फ्लोटर हेल्थ पॉलिसी इंडिविजुअल पॉलिसी से सस्ती पड़ती है?

आम तौर पर फैमिली फ्लोटर हेल्थ पॉलिसी के तहत पति-पत्नी और उनके दो बच्चे आते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप 10 लाख रुपये की कवर वाली हेल्थ पॉलिसी खरीदते हैं तो इस पॉलिसी के तहत आपका पूरा परिवार कवर हो जाएगा

अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 9:07 PM
Story continues below Advertisement
फैमिली फ्लोटर पॉलिसी एकल परिवार के लिए फायदेमंद है। एकल (Nuclear) परिवार का मतलब पति-पत्नी और उनके दो बच्चों से है।

पिछले कुछ सालों में फैमिली फ्लोटर हेल्थ इंश्योरेंस में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। इसमें परिवार के सभी सदस्य एक ही पॉलिसी के तहत कवर होते है। हर मेंबर के लिए अलग-अलग पॉलिसी लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। सवाल है कि क्या परिवार के अलग-अलग सदस्य के लिए अलग-अलग हेल्थ पॉलिसी खरीदने की जगह फैमिली फ्लोटर हेल्थ पॉलिसी खरीदने में फायदा है?

फैमिली फ्लोटर हेल्थ पॉलिसी का मतलब

आम तौर पर फैमिली फ्लोटर हेल्थ पॉलिसी के तहत पति-पत्नी और उनके दो बच्चे आते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप 10 लाख रुपये की कवर वाली हेल्थ पॉलिसी खरीदते हैं तो इस पॉलिसी के तहत आपका पूरा परिवार कवर हो जाएगा। यह पॉलिसी अलग-अलग पॉलिसी खरीदने के मुकाबले सस्ती पड़ती है। इसकी वजह यह है कि इंश्योरेंस कंपनियां जानती हैं कि एक ही समय में परिवार के ज्यादा सदस्य के बीमार पड़ने की संभावना काफी कम होती है। इसलिए वे ग्रुप के फंड के सिंगल पूल के इस्तेमाल की इजाजत देती हैं।


इस वजह से प्रीमियम कम आता है

बीमा कंपनियों के फंड के सिंगल पूल का इस्तेमाल पूरे परिवार के लिए करने की इजाजत देने से रिस्क बंट जाता है, जिससे पॉलिसी का प्रीमियम कम हो जाता है। एक आम परिवार जिसमें पति और पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं, उसके लिए फैमिली फ्लोटर हेल्थ पॉलिसी सही है। अलग-अलग कवर लेने के मुकाबले इस पॉलिसी से हर साल आपके हजारों रुपये की बचत हो सकती है। लेकिन, यह ध्यान में रखना जरूरी है कि पॉलिसी का सम अश्योर्ड परिवार के सदस्यों के बीच शेयर होता है।

किसके लिए यह फायदेमंद है

मान लीजिए कोई व्यक्ति अपने परिवार के लिए 10 लाख रुपये की फ्लोटर पॉलिसी लेता है। अगर परिवार के किसी एक सदस्य के इलाज या सर्जरी पर 8 लाख रुपये खर्च हो जाते हैं तो साल के बाकी समय के लिए काफी कम कवर बचता है। अलग-अलग पॉलिसी खरीदने में यह दिक्कत नहीं आती है। दूसरा, फैमिली फ्लोटर पॉलिसी में प्रीमियम परिवार के सबसे ज्यादा उम्र वाले सदस्य पर निर्भर करता है। इसलिए अगर इस पॉलिसी में आप अपने मातापिता को शामिल करते हैं तो इसका प्रीमियम काफी बढ़ जाएगा। इससे यह पॉलिसी सस्ती नहीं रह जाएगी।

यह भी पढ़ें: हर्ष गोयनका ने गोल्ड की कीमतों का दिलचस्प सफर बयां किया, कहा-इससे 1990 में मारुति 800 तो 2025 में आप लैंडरोवर खरीद सकते हैं

प्रीमियम में होती है बड़ी सेविंग्स

फैमिली फ्लोटर पॉलिसी एकल परिवार के लिए फायदेमंद है। एकल (Nuclear) परिवार का मतलब पति-पत्नी और उनके दो बच्चों से है। अगर पति-पत्नी की उम्मीद 20 प्लस या 30 प्लस है तो पॉलिसी का प्रीमियम काफी कम आता है। ऐसा परिवार कम प्रीमियम में ज्यादा कवर वाली फैमिली फ्लोटर पॉलिसी खरीद सकता है। 15-20 लाख की फ्लोटर फैमिली हेल्थ पॉलिसी का प्रीमियम परिवार के सदस्यों के लिए अलग-अलग 5 लाख रुपये की पॉलिसी के मुकाबले काफी कम आएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।