आपके पास हेल्थ पॉलिसी है? अगर है तो उसका कवर अमाउंट कितना है? इस सवाल का जवाब काफी अहम है। दरअसल किसी व्यक्ति की हेल्थ पॉलिसी का कवर अमाउंट कई चीजों पर निर्भर करता है। इनमें व्यक्ति की सेहत, वित्तीय स्थिति, उम्र, लाइफ स्टाइल आदि शामिल हैं। अगर आपकी हेल्थ पॉलिसी का कवर अमाउंट पर्याप्त है तो आपको किसी मेडिकल इमर्जेंसी की स्थिति में फाइनेंशियल प्रॉब्लम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
