तीन हफ्ते में 77% चढ़ा यह ऑटो स्टॉक, लगभग 10 साल के हाई के नजदीक पहुंचा, एक्सचेंज क्यों हुए अलर्ट

हिंदुस्तान मोटर्स के शेयर हेवी वॉल्यूम के दम पर बीएसई (BSE) पर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ शेयर 17.35 रुपये के स्तर पर पहुंच गए

अपडेटेड Jun 02, 2022 पर 4:41 PM
हिंदुस्तान मोटर्स के प्लांट पिछले कई साल से बंद पड़े हैं

Hindustan Motors Shares : हिंदुस्तान मोटर्स के शेयर में गुरुवार को फिर अपर सर्किट लग गया। हेवी वॉल्यूम के दम पर बीएसई (BSE) पर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ शेयर 17.35 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। सुबह 10.15 बजे तक एनएसई और बीएसई पर लगभग 1.168 करोड़ इक्विटी शेयरों में कारोबार हो चुका था, जो उसकी 5.6 फीसदी इक्विटी के बराबर हैं।

कब छूआ था 10 साल का हाई

इससे पहले शेयर 19 अक्टूबर, 2021 को 18.20 रुपये के अपने 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया था, जो उसका अगस्त, 2011 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर भी था। पिछले तीन हफ्तों के दौरान शेयर 12 मई, 2022 के 9.83 रुपये के स्तर से 77 फीसदी मजबूत हो चुका है। इसकी तुलना में इस अवधि में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 5 फीसदी मजबूत हुआ है। शेयर का रिकॉर्ड हाई 111 रुपये है, जो उसने 8 अप्रैल, 1992 को छूआ था।


Multibagger Stocks : एक साल में इन 3 शेयरों ने दिया 635% तक रिटर्न, अब खबरों के चलते दिख सकती है बड़ी हलचल

स्टॉक एक्सचेंजेस ने मांगा स्पष्टीकरण

शेयर में आई इस तेजी पर स्टॉक एक्सचेंजेस ने इनवेस्टर्स के हितों की रक्षा के लिए 30 मई, 2022 को कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था। कंपनी ने अभी तक जवाब नहीं दिया है।

वहीं, कंपनी कम उत्पादकता, बढ़ती अनुशासनहीलता, फंड्स की कमी और प्रोडक्ट्स की घटती डिमांड के चलते 24 मई, 2014 को अपना उत्तरपारा प्लांट के ‘काम को सस्पेंड’ घोषित करने के लिए मजबूर हो गई थी।

Rakesh Jhunjhunwala ने Delta Corp में घटाई हिस्सेदारी, 7% टूटा शेयर, क्या है आपके पास

ऑपरेशन फिर शुरू करना चाहती है कंपनी

वित्त वर्ष 21 की सालाना रिपोर्ट में कंपनी ने कहा था कि उसका उद्देश्य ऑपरेशंस को फिर से शुरू करना है और उसने उत्तरपारा प्लांट की कॉस्ट को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी संभावित इनवेस्टर्स या स्ट्रैटजिक पार्टनर्स के साथ भी समझौतों के लिए बातचीत कर रही है, जिससे मार्केट में नए प्रोडक्ट्स पेश किए जा सकें और कंपनी में पूंजी लगाई जा सके। इसके अलावा कंपनी रेवेन्यू हासिल करने के लिए फिक्स्ड एसेट्स के वैकल्पिक इस्तेमाल सहित कई उपायों पर विचार कर रही है।

Hindustan Motors अपने उत्तरपारा प्लांट में भारत की आइकोनिक Ambassador कारें बनाती थी। इस प्लांट में आखिरी Ambassador कार सितंबर 2014 में बनाई गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।