SIP Calculator: मंथली ₹12500 निवेश करने पर 15 साल में कितना बड़ा फंड बनेगा, जानिए पूरा कैलकुलेशन

सिप से लंबी अवधि में निवेश करने पर रिटर्न पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का ज्यादा असर नहीं पड़ता है। शुरुआत के कुछ सालों बाद आपका पैसा तेजी से बढ़ता है। इसमें कंपाउंडिंग का बड़ा हाथ होता है

अपडेटेड Nov 05, 2026 पर 6:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लंबी अवधि में सिप से निवेश का रिटर्न कम से कम 12 फीसदी रहता है।

शेयर बाजार में गिरावट का दौर बीत चुका है। 5 नवंबर लगातार छठा सत्र था, जब बाजारों में तेजी देखने को मिली। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह निवेश का सही समय है। खासकर सिप से निवेश करने पर लंबी अवधि में बड़ा फंड बन सकता है। सवाल है कि हर महीने सिप से 12,500 रुपये इनवेस्ट करने पर 15 साल में कितना बड़ा फंड तैयार हो सकता है?

15 साल में कंपाउंडिंग की वजह से बड़ा फंड बनेगा

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबी अवधि के निवेश पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता है। 15 साल निवेश के लिहाज से लंबी अवधि है। इस अवधि में कंपाउंडिंग का भी अच्छा फायदा मिलता है। इससे शुरुआती कुछ सालों के बाद पैसा तेजी से बढ़ता है। इसमें कंपाउंडिंग का हाथ होता है।


लंबी अवधि में सालाना 12 फीसदी रिटर्न मिल जाता है

अगर आप सिप से हर महीने 12,500 रुपये का निवेश करते हैं तो इसका मतलब है कि एक साल में आप कुल 1,50,000 रुपये का निवेश करेंगे। 15 साल में आप कुल 22.5 लाख रुपये का निवेश करेंगे। म्यूचुअल फंड की स्कीम के रिटर्न की गारंटी नहीं होती है। कभी ज्यादा तो कभी थोड़ा कम रिटर्न मिलता है। लेकिन, यह देखा गया है कि लंबी अवधि में सिप से निवेश का रिटर्न कम से कम 12 फीसदी रहता है।

12 फीसदी सालाना रिटर्न पर 59.49 लाख का फंड बनेगा

शेयर बाजार में तेजी का दौर रहने पर यह रिटर्न बढ़ सकता है। तब सालाना रिटर्न 13 फीसदी या इससे ज्यादा रह सकता है। अगर मंथली 12,500 रुपये के निवेश पर सालाना रिटर्न 12 फीसदी मान लिया जाए तो आपका पैसा 15 साल में बढ़कर 59,49,142 रुपये हो जाएगा। इसमें आपके 22.50 लाख के निवेश पर 36,99,142 रुपये का रिटर्न शामिल है।

यह भी पढ़ें: EPF, PPF या NPS... रिटायरमेंट के लिए कौन-सा विकल्प सबसे बेहतर? समझिए पूरा हिसाब

14 फीसदी सालाना रिटर्न पर 70,65,089 रुपये का फंड बनेगा

अगर सालाना रिटर्न 13 फीसदी मान लिया जाए तो 15 साल में मंथली 12,500 रुपये निवेश करने पर आपका पैसा बढ़कर 64,81,560 रुपये हो जाएगा। आपके कुल 22.50 लाख रुपये निवेश पर 42,31,560 रुपये का रिटर्न शामिल है। इसका मतलब है कि रिटर्न सालाना 1 फीसदी बढ़ने पर 15 साल में आपका फंड अतिरिक्त 5,32,418 रुपये बढ़ जाता है। रिटर्न सालाना 14 फीसदी मान लिया जाए तो आपके लिए 15 साल में 70,65,089 रुपये का फंड तैयार हो जाता है।

सिप अमाउंट रुपये में सालान रिटर्न फीसदी में कुल निवेश रुपये में तैयार फंड रुपये में
12,5000 12 22,50,000 59,49,142
12,5000 13 22,50,000 64,81,560
12,5000 14 22,50,000 70,65,089

सिप सालाना 12 फीसदी बढ़ाने पर एक करोड़ का फंड बनेगा 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनवेस्टर्स अगर 15 साल में हर साल सिप का अमाउंट 10 फीसदी बढ़ाता है तो उसके लिए काफी बड़ा फंड तैयार हो जाता है। मंथली 12500 रुपये से निवेश शुरू करने और हर साल 10 फीसदी सिप अमाउंट बढ़ाने पर 15 साल में आपके लिए 1,03,43,397 रुपये का फंड तैयार हो जाता है। इस कैलकुलेशन में सालाना रिटर्न 12 फीसदी माना गया है। अगर सालाना रिटर्न 12 फीसदी मान लिया जाए तो आपके लिए 1,11,02,745 रुपये का फंड तैयार हो जाता है। सालाना रिटर्न 14 फीसदी मान लिया जाए तो आपके लिए 1,19,27,684 रुपये का फंड तैयार हो जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।