Rakesh Jhunjhunwala ने Delta Corp में घटाई हिस्सेदारी, 7% टूटा शेयर, क्या है आपके पास

31 अक्टूबर 2017 से 27 मई 2022 के बीच राकेश झुनझुनवाला ने इस कैसीनो गेमिंग कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 57.5 लाख शेयर यानी 2.15 फीसदी घटाई है

अपडेटेड Jun 01, 2022 पर 5:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वर्तमान में डेल्टा कॉर्प में राकेश झुनझुनवाला की टोटल शेयर होल्डिंग 1.65 करोड़ इक्विटी शेयरों की है

01 जून 2022 के इंट्राडे कारोबार में Delta Corp के शेयर 7 फीसदी से ज्यादा टूट गए। खबर है कि दिग्गज निवेशक और भारत के बिगबुल कहलाने वाले राकेश झुनझुनवाला ने मई महीने के आखिरी कुछ दिनों में डेल्टा कॉर्प में अपने 25 लाख शेयर बेच दिए हैं जो उनकी स्टेक होल्डिंग का 0.93 फीसदी होता है। ऐसे में Delta Corp में राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग 7.1 फीसदी से घटकर 6.16 फीसदी पर आ गई है।

18 नवंबर 2016 को जारी एक नोट में राकेश झुनझुनवाला ने बताया था कि Delta Corp में उनकी हिस्सेदारी 2.37 करोड़ इक्विटी शेयर या 10.27 फीसदी है।

31 अक्टूबर 2017 से 27 मई 2022 के बीच राकेश झुनझुनवाला ने इस कैसीनो गेमिंग कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 57.5 लाख शेयर यानी 2.15 फीसदी घटाई है। 2022 में 30-31 मई के दौरान राकेश झुनझुनवाला ने 15 लाख शेयर (0.56 फीसदी ) शेयरों की और बिक्री की है।


वर्तमान में डेल्टा कॉर्प में राकेश झुनझुनवाला की टोटल शेयर होल्डिंग 1.65 करोड़ इक्विटी शेयरों की है जो कंपनी के कुल चुकता शेयर पूंजी का 6.1695 फीसदी होता है।

बतातें चलें कि वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 16.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी और यह 48.1 करोड़ रुपये पर रही थी। कंपनी के आय और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में कमजोरी के चलते मुनाफे पर दबाव देखने को मिला था। चौथी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 3.3 फीसदी की बढ़त के साथ 218.3 करोड़ रुपये पर रही थी।

राकेश झुनझुनवाला को टाटा ग्रुप के इस स्टॉक ने 1 हफ्ते में कराई 720 करोड़ रुपये की कमाई, क्या आपने भी कर रखा है निवेश

चौथी तिमाही में कंपनी की एबिटडा सालाना आधार पर 12.8 फीसदी गिरकर 69 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं इस अवधि में एबिटडा मार्जिन में सालाना आधार पर 590 बेसिस प्वाइंट की गिरावट देखने को मिली है और यह 31.6 फीसदी पर रही।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।