Get App

Holi Special Train 2025: होली में यूपी, बिहार और झारखंड रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, स्पेशल ट्रेन का ऐलान

Holi Special Train 2025: भारतीय रेलवे ने जयनगर और रांची के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रांची से जयनगर के लिए होली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च 2025 को रवाना होगी। जबकि, जयनगर से रांची के लिए 13 मार्च 2025 को स्पेशल होली ट्रेन शुरू होगी। ट्रेन नंबर 08105/08106 रांची-जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइमटेबल जारी कर दिया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 10, 2025 पर 3:39 PM
Holi Special Train 2025: होली में यूपी, बिहार और झारखंड रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, स्पेशल ट्रेन का ऐलान
Holi Special Train 2025: ट्रेन नंबर 08105 रांची-जयनगर होली स्पेशल 12 मार्च 2025 (बुधवार) को रांची से चलेगी

Holi Special Train 2025: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। होली पर झारखंड से बिहार या फिर बिहार से झारखंड जाने वाले यात्रियों को ट्रेन में भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। भारतीय रेलवे ने जयनगर और रांची के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रांची से जयनगर के लिए होली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च 2025 को रवाना होगी। जबकि, जयनगर से रांची के लिए 13 मार्च 2025 को स्पेशल होली ट्रेन शुरू होगी।

ट्रेन नंबर 08105/08106 रांची-जयनगर-रांची होली स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। 08105 नंबर की रांची-जयनगर होली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च 2025 (बुधवार) को रांची से चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ एक दिन चलेगी।

प्रभात खबर की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन संख्या 08106 जयनगर-रांची होली स्पेशल 13 मार्च 2025 (गुरुवार) को जयनगर से चलेगी। यह ट्रेन भी सप्ताह में सिर्फ एक दिन चलेगी। इसकी भी डिटेल्स जारी हो चुकी है। इसे आप भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

होली के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने जोधपुर और गोरखपुर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन मार्च 2025 में चुनिंदा तारीखों पर चलेगी। इससे त्योहार के लिए घर जाने वालों के लिए सुविधाजनक यात्रा विकल्प सुनिश्चित होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें