Get App

घर और कार खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को 9 अप्रैल को मिल सकती है खुशखबरी, RBI घटा सकता है इंटरेस्ट रेट

RBI ने फरवरी की मॉनेटरी पॉलिसी में इंटरेस्ट रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कमी की थी। इससे रेपो रेट 6.5 फीसदी से घटकर 6.25 फीसदी पर आ गया है। अनुमान है कि केंद्रीय बैंक 9 अप्रैल को अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में रेपे रेट में और 25 बेसिस प्वाइंट्स की कमी कर सकता है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 31, 2025 पर 1:18 PM
घर और कार खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को 9 अप्रैल को मिल सकती है खुशखबरी, RBI घटा सकता है इंटरेस्ट रेट
इनफ्लेशन के हालिया डेटा से संकेत मिलता है कि इनफ्लेशन की तेज रफ्तार को काबू में कर लिया गया है।

रिजर्व बैंक (आरबीआई) 9 अप्रैल को इंटरेस्ट रेट में कमी कर सकता है। केंद्रीय बैंक के मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) की बैठक 7 अप्रैल को शुरू होगी। इसके नतीजों का ऐलान केंद्रीय बैंक 9 अप्रैल को करेगा। उस दिन नजरें इस पर होंगी कि मॉनेटरी पॉलिसी में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा क्या कहते हैं। रिटेल इनफ्लेशन में कमी आ रही है। लेकिन, ग्रोथ की रफ्तार अब भी सुस्त है। ऐसे में आरबीआई के पास इंटरेस्ट रेट में कमी करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।

काबू में आ चुका है इनफ्लेशन

इनफ्लेशन के हालिया डेटा से संकेत मिलता है कि इनफ्लेशन की तेज रफ्तार को काबू में कर लिया गया है। सीपीआई इनफ्लेशन अब करीब 3.6 फीसदी पर आ गया है, जो बीते 7 महीनों में सबसे कम है। फूड इनफ्लेशन में भी कमी आ रही है, जिसमें सब्जियों की कीमतों में आई तेज गिरावट का बड़ा हाथ है। अब आरबीआई का इनफ्लेशन का 4 फीसदी का टारगेट कोई सपना नहीं रह गया है बल्कि यह सच होता दिख रहा है।

इकोनॉमी की ग्रोथ अब भी सुस्त

सब समाचार

+ और भी पढ़ें