Get App

Home Insurance: युद्ध से अगर घर को नुकसान पहुंचे, तो क्या बीमा काम आएगा?

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सवाल उठ रहा है कि युद्ध में घर को नुकसान हो तो क्या बीमा मदद करेगा? आइए जानते हैं कि इंश्योरेंस कंपनियों का ऐसा में मामले में क्या रुख होता है और इस बारे में एक्सपर्ट की क्या राय है?

Suneel Kumarअपडेटेड May 10, 2025 पर 5:47 PM
Home Insurance: युद्ध से अगर घर को नुकसान पहुंचे, तो क्या बीमा काम आएगा?
बीमा पॉलिसियों में आतंकी घटनाओं के लिए अलग से ऐड-ऑन कवर का विकल्प मौजूद होता है।

Home Insurance: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के दौरान कई जगह पर घरों को काफी नुकसान पहुंचा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अगर युद्ध में घर को नुकसान हो, तो बीमा कंपनियां उसका भुगतान करेंगी? यह सवाल खासकर सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को अधिक परेशान कर रहा है, जहां युद्ध के चलते नुकसान की आशंका अधिक है।

एक्सपर्ट का मानना है कि इस सवाल जवाब काफी जटिल है। हालांकि, इंश्योरेंस इंडस्ट्री का रुख स्पष्ट है, ‘युद्ध’ या इससे जुड़ी कोई भी स्थिति बीमा कवर के दायरे से बाहर होती है।

बीमा पॉलिसी में ‘युद्ध’ से जुड़े क्लेम क्यों खारिज होते हैं?

भारत में होम इंश्योरेंस पॉलिसी में आमतौर पर स्पष्ट लिखा होता है कि ‘युद्ध, विदेशी आक्रमण, सैन्य कार्रवाई या विद्रोह’ से नुकसान बीमा कवर में नहीं आएगा। इसमें ‘युद्ध’ की परिभाषा भी बेहद व्यापक होती है, “युद्ध, आक्रमण, विदेशी दुश्मनों की गतिविधि, घोषित या अघोषित युद्ध जैसे हालात, गृहयुद्ध, विद्रोह, सैन्य विद्रोह या सत्ता पर अवैध कब्जा।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें