Get App

होम, कार या एजुकेशन लोन लेने जा रहे हैं? भूलकर भी नहीं करें ये 5 गलतियां

आज लोन लेना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। लेकिन लोन का रीपेमेंट भी जरूरी है। इसमें लापरवाही होने पर ग्राहक के कर्ज के जाल में फंसने का डर रहता है। अगर आप लोन लेने जा रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 08, 2024 पर 6:50 PM
होम, कार या एजुकेशन लोन लेने जा रहे हैं? भूलकर भी नहीं करें ये 5 गलतियां
लोन लेने में सबसे पहले इंटरेस्ट रेट के बारे में समझना जरूरी है।

लोन की आसान उपलब्धता से लोगों के लिए अपने घर और कार के सपने पूरा करना आसान हो गया है। लेकिन, लोन के पैसे को चुकाने में लापरवाही होने पर व्यक्ति के कर्ज के जाल में फंसने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इससे आपको बाद में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

फिक्स्ड, फ्लोटिंग और एपीआर को समझ लें

लोन लेने में सबसे पहले इंटरेस्ट रेट के बारे में समझना जरूरी है। जिस बैंक या एनबीएफसी से आप लोन ले रहे हैं, वह फिक्स्ड रेट पर लोन दे रहा है या फ्लोटिंग रेट पर। यह भी कि इससे लोन पर आप बतौर इंटरेस्ट कितने पैसे चुकाने जा रहे हैं। फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट वाले लोन में पूरी अवधि के दौरान इंटरेस्ट रेट में बदलाव नहीं होता है। फ्लोटिंग रेट का मतलब है कि लोन की अवधि के दौरान इंटरेस्ट रेट में बदलाव हो सकता है। एनुअल पर्सेंटेज रेट (APR) का भी ध्यान रखना जरूरी है। कई बार प्रोसेसिंग फीस और एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज की वजह से लोन एपीआर बढ़ जाता है।

लोन की कॉस्ट का गलत अंदाजा न लगाएं

लोन लेने वाले कई लोग उसकी कॉस्ट का सही अंदाजा नहीं लगाते। घर, कार खरीदने या एजुकेशन या बिजनेस शुरू करने के लिए अगर लोन ले रहे हैं तो उसकी कॉस्ट का सही अंदाजा जरूर लगाए। इससे लोन के रीपेमेंट में आपको दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। कई लोग कॉस्ट का गलत अंदाजा लगाते हैं जिसका सीधा उसर उनके फाइनेंशियल प्लान पर पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें