शेयरों की कुंडली: Zomato, नवीन फ्लोरीन और US मार्केट की हलचल का आपके प्रॉफिट पर क्या होगा असर

27 जुलाई को ब्याज दरों पर फेड की बैठक के नतीजे आने वाले हैं। ट्रेडर्स को 0.75 फीसदी ब्याज दरें बढ़ने का अनुमान है

अपडेटेड Jul 25, 2022 पर 3:30 PM
NAVIN FLOURINE मैनेजमेंट ने कहा है कि हनीवेल (Honeywell) के लिए लगे नए प्लांट से दूसरी तिमाही से आय होनी संभव है

बाजार की हर खबर पर सीएनबीसी-आवाज़ की नजर है। आवाज़ की मार्केट मंडली हर उस शेयर की कुंडली खोलेगी जिसमें एक्शन है। आज से हर दिन आवाज़ की टीम अपने सहयोगियों के साथ उन शेयरों पर चर्चा करेगी जिन पर बाजार का फोकस है।

सबसे पहले नीरज वाजपेयी से जानते है US में क्या चल रहा है?

27 जुलाई को ब्याज दरों पर फेड की बैठक के नतीजे आने वाले हैं। ट्रेडर्स को 0.75 फीसदी ब्याज दरें बढ़ने का अनुमान है। पिछले हफ्ते दरों 1 फीसदी बढ़त की आशंका थी। उधर US वित्त मंत्री को मंदी नहीं आने का भरोसा है। अमेरिका में होम, फ्यूल और खाद्य महंगाई अनुमान से ज्यादा है। ऐसे में दरें बढ़ने का अनुमान है। महंगाई पर काबू के लिए फ्रंट लोडिंग संभव है। नवंबर के सीनेट चुनाव के चलते भी सरकार पर महंगाई कम करने का दबाव है।


नवीन फ्लोरीन में क्या चल रहा है?

यतिन मोता बता रहे हैं कि नवीन फ्लोरीन (NAVIN FLOURINE) में इतना एक्शन क्यों है? बाजार नवीन फ्लोरीन के अच्छे नतीजों से खुश है। पहली तिमाही में कंपनी के स्पेशियलिटी केमिकल कारोबार की रेवेन्यू 33 फीसदी बढ़कर 176 करोड़ रुपए रही है। वहीं, HPP रेवेन्यू 33 फीसदी बढ़कर 152 करोड़ रुपए और CDMO रेवेन्यू 12 फीसदी घटकर 59 करोड़ रुपए रही है।

NAVIN FLOURINE मैनेजमेंट ने कहा है कि हनीवेल (Honeywell) के लिए लगे नए प्लांट से दूसरी तिमाही से आय होनी संभव है। वहीं, CDMO प्लांट का क्षमता विस्तार तीसरी तिमाही तक पूरा होगा।

जोमैटो में क्या चल रहा है

जोमैटो में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है। कंपनी का शेयर आज 10 परसेंट गिरकर 50 रुपये के नीचे फिसल गया है। क्यों टूट रहा है शेयर ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा ने कहा कि जोमैटो तेज गिरावट के साथ नये निचले स्तरों पर पहुंच गया है। ये स्टॉक ऊपरी स्तरों से 72 फीसदी फिसला है और करीब 1 लाख करोड़ रुपए का मार्केटकैप साफ हो गया है। कंपनी की अब सिर्फ 36,000 करोड़ रुपए मार्केट कैप बची है। इसकी लिस्टिंग 43वीं सबसे बड़ी कंपनी के तौर पर हुई थी। आज क्यों टूटा जोमैटो इस पर नजर डालें तो प्री-IPO शेयरधारकों का लॉक-इन खत्म हुआ है। प्रोमोटर, कर्मचारी, संस्थागत निवेशकों का लॉक-इन खत्म हो गया है। Edge, Antfin, Alipay, Uber, Temasek प्री-IPO शेयरधारक हैं। प्री-IPO निवेशकों की कंपनी में 77.87 फीसदी हिस्सेदारी है। Domino's फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो पर कारोबार बंद कर सकती है। ज्यादा कमीशन के चलते Domino's ये फैसला ले सकता है।

Zomato : 1,000 करोड़ रुपये के शेयर जल्द बेचेंगे जोमैटो के इनवेस्टर्स, जानिए कैसे होगी बिक्री

बजाज ऑटो में क्या चल रहा है

दीपाली राणा बता रही है कि बजाज ऑटो में क्या चल रहा है? दीपाली ने बताया कि 100-125 cc सेगमेंट में कंपनी का 53 फीसदी मार्केट शेयर है। बाजार में डिमांड सामान्य है। रबी सीजन से ग्रामीण मांग बढ़ेगी। कंपनी का EV ब्रांड चेतक पर फोकस है। आकुर्डी में चेतक के लिए नए प्लांट की शुरुआत हो गई है। कंपनी ने Dynamo नाम से ट्रेंड मार्क रजिस्टर कराया है। Technik या Tecnica नाम से इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट आने संभव है। इसके अलावा कंपनी Pulsar 150, 200 में नए वर्जन की तैयारी में भी है।

बजाज ऑटो की चुनौतियां

बजाज ऑटो के लिए चुनौतियों की बात करें तो एक्सपोर्ट में गिरावट और सप्लाई की दिक्कतें कंपनी के लिए बड़ी चुनौतियां नजर आ रही हैं।

बजाज ऑटो: Q1 नतीजों से उम्मीदें

30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सलाना आधार पर 1.3 फीसदी बढ़कर 1,075 करोड़ रुपए का स्तर छू सकता है। वहीं, आय भी सालाना आधार पर 3.2 फीसदी बढ़कर 7,620 करोड़ पर आ सकती है। वहीं, पहली तिमाही में वॉल्यूम में तिमाही आधार पर 4 फीसदी की गिरावट मुमकिन है।थ्री-व्हीलर बिक्री और एक्सपोर्ट पर दबाव दिखा है। सेमी-कंडक्टर की कमी से चुनौतियां बढ़ी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।