हम सभी गरीबों से अमीर बनने की कहानियों के बारे में जानते हैं लेकिन कई कहानियां ऐसी भी हैं जब एक कारोबार एक ऊंचाई के बाद तेजी से नीचे आ गए हैं। कॉरपोरेट जगत में बावगुथु रघुराम शेट्टी उर्फ बीआर शेट्टी की कहानी ऐसी है। बीआर शेट्टी ने गरीबों से अमीर बनने की कहानी को साकार किया। मात्र 665 रुपये से कारोबार की शुरुआत की। उन्होंने भारत से खाड़ी तक की यात्रा की और 18,000 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई। उनका कारोबार, NMC हेल्थ, फला-फूला और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सबसे बड़ा प्राइवेट हेल्थ ऑपरेटर बन गए। बीआर शेट्टी ने अपनी बनाई संपत्ति को दिखाने में भी कोई झिझक नहीं दिखाई और उन्होंने बेहद शानदार जिंदगी जी। उन्होंने एक असाधारण जीवनशैली के साथ अपनी संपत्ति का प्रदर्शन किया जिसमें एक प्राइवेट प्लेन, रोल्स रॉयस और मेबैक जैसी हाई-एंड कारों का कलेक्शन रहा है।
