Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के भविष्य के लिए हर कोई पैसे बचाना चाहता है। हालांकि, कई परिवारों के लिए बड़ी रकम बचाना मुमकिन नहीं होता। लेकिन अगर आप सिर्फ ₹1,500 महीना भी बचा सकते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में यह छोटी बचत आगे चलकर बड़ा फंड बन सकती है। यह सरकार की गारंटी वाली बचत योजना है। इसमें फिलहाल 8.2% सालाना ब्याज मिलता है।
